Dabra : युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Dabra : युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा, पुलिस से कार्रवाई की मांग

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। खाद की दुकान पर काम करने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने दुकान मालिक पर कार्रवाही की माँग को लेकर सिटी थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ड्रोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड, SDM ने थमाया नोटिस

डबरा की गैंडोल रोड पर रहने वाला कुलवंत शाक्य मुख्य बाज़ार में अशोक गुप्ता की खाद की दुकान में चौकीदार की नौकरी करता था। परिजनों का आरोप है की दुकान मालिक उससे चौकीदारी के साथ दुकान का काम भी कराता था। बीते दिनों खाद का कट्टा उसकी गर्दन के ऊपर गिर गया था जिससे उसके गर्दन की हड्डी टूट गई थी और इलाज जारी था। शनिवार को उसकी इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसके शव को लेकर डबरा आये और थाने के बाहर लाकर रख दिया। इनका आरोप है कि दुकान मालिक की लापरवाही से उसकी जान गई है। परिजनों ने दुकानदार अशोक गुप्ता पर मामला दर्ज करने की माँग को लेकर थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले में मर्ग कायम कर प्रकरण को जाँच में ले लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews