दमोह: होम क्वारंटाइन मरीजों के साथ प्रतिदिन हजारों मरीजों की मदद कर रहा कोविड-19 कमांड सेंटर

दमोह

दमोह, आशीष कुमार जैन। दमोह (damoh) में ऐसे कोरोना पीड़ित (corona patients) जो होम आइसोलेशन(home isolation) में है, और उन्हें डॉक्टरी सलाह की जरुरत है या फिर कोरोना संबंधित किसी अन्य समस्या (problem) का समाधान चाहते हैं, उनका सहयोग (support) करने और समस्याओं का समाधान करने के लिए कोविड-19 कमांड सेंटर (covid-19 command centre) का निर्माण किया गया है। यह सेंटर ऐसे मरीजों को और शंका ग्रस्त लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कारगर साबित हो रहा है।

यह भी पढ़ें… पिछोर में आबकारी वेयरहाउस कैंपस के बाहर पुलिस का छापा, 1.80 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद

दमोह जिला मुख्यालय पर जिला आयुष केंद्र में एक कमांड सेंटर का संचालन किया जा रहा है। जहां पर कंप्यूटर संचालक शासकीय कर्मचारी कोरोना से पीड़ित होम आइसोलेट मरीजों के हालचाल पूछते हैं, तथा मरीज भी फोन करके अपनी समस्याओं का समाधान पाते हैं। इस कमांड सेंटर में एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। जहां पर कोई परेशानी सामने आने के दौरान वह एंबुलेंस होम आइसोलेट मरीज के घर भेजी जाती है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाता है।

यह भी पढ़ें… संकटकाल के बीच सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, कहा- पीएम मोदी का भी मिला साथ

दरअसल कोरोना से पीड़ित होने वाले अनेक मरीज ऐसे हैं जिन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है, और इन मरीजों को हर दिन ही ऑक्सीजन, सैचुरेशन, ब्लड प्रेशर सहित उनके बुखार की जानकारी लेने के लिए कमांड सेंटर से कॉल जाता है और जानकारी ली जाती है। किसी भी परेशानी के वक्त तत्काल ही उन्हें सुविधा मुहैया कराई जाती है। यह कमांड सेंटर 24 घंटे संचालित किया जा रहा है और दमोह में बढ़ रहे मरीजों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews