Damoh News: विधायक रामबाई बोली- तो शाम को हमारी लाश उठाने भी आ जाना

damoh

दमोह, अशीष जैन।मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)  के दमोह जिले (Damoh District) में आखिरकार आज बुधवार को कानून के राज के आगे गुरुर नतमस्तक हो गया। दमोह प्रशासन ने रामबई के पति की संपत्ति को नस्तनाबूत कर दिया। इसको लेकर रामबाई भड़क गई और पुलिस और प्रशासन को खरी-खोटी सुना दी। रामबाई ने तो यहां तक कह दिया कि  तो शाम को हमारी लाश उठाने भी आ जाना

यह भी पढ़े.. Damoh News: पथरिया विधायक रामबाई के पति को गिरफ्तार करने घर पहुंची पुलिस

दरअसल, दमोह जिले के पथरिया से बीएसपी की दबंग विधायक रामबाई सिंह (BSP MLA Rambai) के घर पर आज पुलिस की बड़ी कार्यवाही चल रही है। कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया (Devendra Chaurasia Murder Case) की हत्या के आरोप में फरार विधायक के पति ग़ोविन्द सिंह परिहार (Govind Singh Parihar) की गिरफ्तारी के लिए सुप्रीम कोर्ट  (Supreme Court)  से मिले सख्त निर्देशो के बाद हरकत में आई पुलिस (Damoh Police) ने जहां ग़ोविन्द सिंह पर 30 हजार का इनाम घोषित किया है वहीं अब ग़ोविन्द की संपत्ति को निशाना बनाया जा रहा है।

आज दोपहर बाद जेसीबी मशीन के साथ बड़ी संख्या में रामबाई के घर पहुंचे। पुलिस बल ने जहां सर्च अभियान किया वहीं घर के पास बने मैरिज गार्डन को नष्ट कर दिया। हालांकि इलाके की तहसीलदार और सीएसपी (Damoh CSP) का कहना है कि ग़ोविन्द द्वारा यहां अवैध निर्माण किया गया है जिसको हटाया जा रहा है।

यह भी पढ़े.. MP के उच्च शिक्षा विभाग का एक और बड़ा निर्णय, अधिकारियों को जारी किए निर्देश

वहीं दूसरी तरफ पुलिस और प्रशासन (Damoh Administration) की कार्यवाही को लेकर पहले तो विधायक रामबाई शांत दिखी लेकिन तोड़फोड़ शुरू होने के बाद वो आग बबूला हो गई। मौके पर मौजूद प्रशासन के अधिकारियों के साथ रामबाई की लंबी बहस हुई। इस बीच मौजूद पत्रकारों के सामने विधायक ने पूरी कार्यवाही को अत्याचार करार दिया।विधायक रामबाई ने कहा कि तो शाम को हमारी लाश उठाने भी आ जाना।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews