Damoh News : BJP नेता कुसमरिया के बेटे का वीडियो वायरल, शराब दुकान पर उत्पात मचाया, नशे में युवक को बेरहमी से पीटा

एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि रामू ने एक कांच की बॉटल फोड़ी और फिर कर्मचारी को धमकाया, गालियां भी दी। ये सब शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, ये कैमरे साउंड वाले केमरे हैं लिहाजा शराब दुकान के अंदर और बाहर वीडियो के साथ पूरा ऑडियो भी रिकार्ड हुआ है।
Damoh News

Damoh News : भाजपा के दिग्गज नेता, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉ रामकृष्ण कुसमरिया के बेटे रामू कुसमरिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में रामू शराब दुकान में उत्पात मचाते नजर आ रहे हैं। इस मामले में शराब दुकान संचालक ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।मामला कल रात यानी शुक्रवार की रात का है, जब पूर्व मंत्री के बेटे रामू कुसमरिया देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़  पुलिस चौकी के तहत आने वाली चंपत पिपरिया शराब दुकान में उत्पात करते कैमरे में कैद हुए हैं, एसपी ने मामले की जाँच का भरोसा दिया है।

डॉ कुसमरिया के बेटे के शराब पीकर उत्पात मचाते वीडियो वायरल  

दरअसल रामू रात के वक़्त चंपत पिपरिया शराब दुकान में अपने साथियों के साथ पहुंचे और उन्होंने पहले गाली गलौज की और फिर शराब दुकान का गेट खुलवाकर वो दुकान के अंदर गए जहां गद्दीदार की कुर्सी पर बैठकर वो दुकान चलाने की बात करते रहे,उन्होंने यहाँ शराब भी पी, इस बीच कुछ शराब के ग्राहक भी आये जिनसे भी रामू ने बातचीत की। इसी बीच बाहर खड़े रामू के साथियो ने देखा कि शराब दुकान का एक कर्मचारी मोबाइल से वीडियो बना रहा है तो उसने रामू को बताया जिस पर गुस्साए कुसमरिया दुकान का गेट खोलकर बाहर आये और फिर वीडियो बनाने वाले कर्मचारी के साथ उन्होंने मारपीट की।

कांच को बोतल तोड़कर युवक को बेरहमी से पीटा 

एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि रामू ने एक कांच की बोतल फोड़ी और फिर कर्मचारी को धमकाया, गालियां भी दी। ये सब शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, ये कैमरे साउंड वाले केमरे हैं लिहाजा शराब दुकान के अंदर और बाहर वीडियो के साथ पूरा ऑडियो भी रिकार्ड हुआ है।

BJP के बहुत सीनियर नेता हैं डॉ रामकृष्ण कुसमरिया 

प्रदेश की राजनीति में खासा दखल रखने वाले डॉ रामकृष्ण कुसमरिया मौज़ूदा दौर में भाजपा के सबसे उम्र दराज नेता है, 81 साल के कुसमरिया पांच बार सांसद चार बार विधायक , शिवराज सरकार में कृषि मंत्री रहने के साथ बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रह चुके हैं। सूबे में डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहली नियुक्ति राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में डॉ रामकृष्ण कुसमरिया की ही की थी।

पुलिस में शिकायत दर्ज, एसपी ने एक्शन का भरोसा दिया 

फिलहाल देर रात ही शराब दुकान के संचालक में एक शिकायती पत्र नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी को दिया है और साथ ही सीसीटीवी फुटेज के साथ वीडियो भी दिए है जिस पर पुलिस जांच कर रही है और जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात पुलिस कह रही है। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कहा कि शिकायत आई है, सीसीटीवी फुटेज चैक किये जा रहे हैं कानून के मुताबिक एक्शन लिया जायेगा। 

[dgv_vimeo_video id=”947733038″]

[dgv_vimeo_video id=”947733096″]

[dgv_vimeo_video id=”947733185″]

[dgv_vimeo_video id=”947733358″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews