दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुए के अड्डे पर मारा छापा, लाखों रुपए की नगदी और लग्जरी गाड़ियां जब्त

पकड़े गए जुआरियों को कोतवाली पुलिस थाने ले जाया गया है। जिनपर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पढ़ें विस्तार से पूरी खबर...
Police Crime Arrest Jua

Damoh News : मध्य प्रदेश का दमोह जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां चोरी के मामले सामने आते हैं, तो कभी डकैती की घटना लोगों में भय व्याप्त करती है। लोग 1 घंटे के लिए भी घर पर ताला लगाकर बाहर जाना सुरक्षित नहीं समझते हैं। दिनदहाड़े अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है, जो कि पुलिस के लिए गंभीर विषय है।

पुलिस द्वारा लगातार अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाए जाते हैं, जिसमें उन्हें सफलता भी हाथ लगती है। इसका ताजा मामला हाल ही सामने आया है। आइए जानते हैं विस्तार से यहां…

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, मामला जटाशंकर क्षेत्र का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि यहां खुलेआम जुआ का अड्डा चलाया जा रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़े जुए के अड्डे पर छापा मारकर लाखों रुपए की नगदी और कई लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं। साथ ही 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में खलबली मच गई है।

एसपी ने दी जानकारी

एसपी श्रुत कीर्ती सोमवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जुए के अड्डे पर आसपास के जिलों और उत्तर प्रदेश तक के जुआरी आते थे। क्षेत्र में एसपी ऑफिस, कलेक्टर ऑफिस और एसपी बंगला नजदीक होने के बावजूद अड्डे पर कार्रवाई नहीं हो पा रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम बनाकर छापेमारी की गई। इस दौरान 16 लाख से ज्यादा की नगदी, 22 मोबाइल फोन और आधा दर्जन लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई है।

[dgv_vimeo_video id=”1046101220″]

पूछताछ जारी

फिलहाल, पकड़े गए जुआरियों को कोतवाली पुलिस थाने ले जाया गया है। जिनपर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही सभी से पूछताछ का सिलसिला जारी है।

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews