Damoh – महंत पर पेट्रोल डाल आग लगाने का प्रयास, पूर्व मंडी अध्यक्ष के बेटों पर आरोप

Damoh – महंत पर पेट्रोल डाल आग लगाने का प्रयास, पूर्व मंडी अध्यक्ष के बेटों पर आरोप

दमोह, गणेश अग्रवाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह जिले (Damoh District) में ख्वाजा खेड़ी धाम के महंत के साथ मारपीट (Beating) एवं पेट्रोल (Petrol) डालकर आग लगाने का के प्रयास का एक मामला सामने आया है। ख्वाजा खेड़ी के महंत ने देहात थाना पहुंचकर इस मामले की शिकायत की है, तो वहीं पुलिस (Damoh Police) ने तत्काल ही मामले में जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।/

यह भी पढ़े.. Damoh Accident: बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 20 यात्री घायल

दरअसल, ख्वाजा खेड़ी धाम के महंत जयराम दास त्यागी (Mahant Jairam Das Tyagi) ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत की है कि मंडी अध्यक्ष रहे खरग राम पटेल के बेटे मुकेश पटेल और उदय पटेल ने उनके साथ मारपीट की और भागने पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया।

दरअसल यह विवाद दुकानों के किराए का है. ख्वाजा खेड़ी धाम की अनेक दुकानें हैं जिन पर लोग दुकानों का संचालन करते हैं, जिसका किराए लोगों के द्वारा काफी समय से नहीं दिया गया. इसके साथ ही महंत जी की नियुक्ति के समय भी इन्हीं लोगों के द्वारा विरोध किया गया था।

महंत जी ने बताया कि मंडी के पूर्व अध्यक्ष के बेटे अपना आधिपत्य वक्त जमाना चाहते हैं। यही कारण है कि उन लोगों के द्वारा लगातार ही इस तरह की रंगदारी जा रही है वहीं पुलिस ने बताया कि मामले की शिकायत हुई है, पुलिस ने जांच शुरू की है मामला दर्ज किया गया है गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews