मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में, संक्रमण दर 10.5 – गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा

mp home minster

दतिया, सत्येन्द्र रावत। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) शासन के प्रवक्ता व गृह ,जेल ,विधि विधाई संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr. Narottam Mishra) ने आज मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण (corona infection) की स्थिति के बारे में बताया। गृह मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण (control) में है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के अथक प्रयास से आज मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर बहुत ही अच्छी है।

यह भी पढ़ें… डबरा में ऑक्सीजन लंगर सेवा शुरू, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को दी ये नसीहत

नरोत्तम मिश्रा ने डेटाबेस बताते हुए कहा कि कोरोना के 7257 प्रकरण नए आए हैं। आंकड़ों के मुताबिक 12062 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। मध्य प्रदेश की रिकवरी रेट 86% है।  मध्यप्रदेश में कल 68 हजार कोरोना टेस्ट हुए है। लगातार टेस्टिंग बढ़ाते जा रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश में संक्रमण की दर घटकर 10.52 पर आ चुकी है। मध्यप्रदेश में होम क्वारंटाइन में रहे 85 प्रतिशत मरीज ठीक हुए है।

यह भी पढ़ें… जबलपुर- बिना मास्क रोके जाने पर भाजपा मण्डल पदाधिकारियों का हंगामा, मचाया बवाल, सड़क पर लेटे

मध्य प्रदेश के उत्तर वाले जिलों में संक्रमण की दर बहुत ही कम हुई है जिनमें ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, गुना, शिवपुरी भी शामिल है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ग्वालियर पहुंचकर समीक्षा करेंगे। उन्होंने कोरोना कर्फ्यू के बारे में अभी फिलहाल चर्चा कर निर्णय लेने की बात कही है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews