कोरोना संक्रमण स्थिति का जायजा लेने अपने विधानसभा क्षेत्र दतिया पहुंचे गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा

कोरोना, नरोत्तम मिश्रा

दतिया, सत्येंद्र रावत। कोरोना महामारी (corona pandemic) के बीच आज प्रदेश के गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा (home minister dr. narottam mishra) अपने विधानसभा क्षेत्र दतिया (datia) पहुंचे। यहां डॉ मिश्रा ने कोविड सेंटर (covid centre) और अस्पतालों का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं अस्पताल के अंदर जाकर पीपीई किट (PPE kit) पहन कर अस्पतालों का निरीक्षण (inspection) किया और मरीजों से व्यक्तिगत तौर पर बातचीत कर उनके हाल-चाल जाने। बता दें कि आज ही डॉ मिश्रा ने डबरा पहुंच कर भी कोविड केयर सेंटरों का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें… मदर्स डे पर बॉलीवुड सेलेब्स ने यूं शेयर किये अपने जज्बात

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने दतिया जिला चिकित्सालय व मेडीकल कॉलेज के कोविड केयर सेंटर दोनों ही जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान मरीजों से चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं के बारे में सीधे जानकारी ली। इसके साथ ही मंत्री डॉ मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को  बेहतर इलाज करने और मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने के निर्देश दिए।

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1391300126975533058?s=20

यह भी पढ़ें… हेमंत बिस्वा सरमा होंगे असम नए मुख्यमंत्री, सर्वानंद सोनोवाल ने सौंपा इस्तीफा

इस मौके पर डॉ मिश्रा के साथ कलेक्टर संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर, सीएमएचओ डॉ आर बी कुरेले सिविल सर्जन डॉक्टर के, सी, राठौर उपस्थित रहे।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews