
Davv Indore : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर के प्रसिद्ध देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में छात्रों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। दरअसल एनएसयूआई के बैनर तले पहुंचे कई विश्वविद्यालय जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
विश्वविद्यालय में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रजत पटेल के नेतृत्व में कई छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय में हंगामा करने के लिए पहुंचे हैं। एमबीए के परीक्षा परिणाम को देखते हुए किया जा रहा है। दरअसल एमबीए के परीक्षा परिणाम से छात्र-छात्राएं असंतुष्ट हैं जिसकी वजह से यह हंगामा किया जा रहा है। इतना ही नहीं हंगामे को देखते हुए डीएवीवी के मुख्य द्वार पर ताला भी लगा दिया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”854913594″]
ये है पूरा मामला
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में लगातार परीक्षाओं का दौर जारी है और विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम भी आना शुरू हो चुके हैं। उसी के चलते देखा गया कि एमबीए परीक्षा के परिणाम आ चुके हैं। इस परिणाम से छात्र असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। कई छात्रों को एटीकेटी आई है उसी का विरोध करते हुए बड़ी संख्या में छात्र एनएसयूआई के नेताओं के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों की भीड़ को देखते हुए डीएवीवी के मुख्य द्वार पर गार्ड ने ताला जड़ दिया। जिससे गुस्साएं छात्र नेता और छात्रों ने जमकर हंगामा किया।
[dgv_vimeo_video id=”854941257″]
बीते दिनों आए एमबीए परीक्षा के परिणाम को लेकर छात्रों का कहना है कि सिर्फ 20 से 30% छात्र की पास हुए हैं और बाकी के छात्रों को फेल कर दिया गया है या उन्हें सप्लीमेंट्री दे दी गई है। ऐसे छात्रों को पास कर दिया गया है जो पढ़ाई में काफी कमजोर है। उसी के विरोध में आज देवी अहिल्या विश्वविद्यालय पहुंचे। वहीं कुलपति से चर्चा के दौरान कॉपियो की पुनः जांच की मांग की गई। जिसको लेकर कुलपति ने सिर्फ दो विषय पर पुनः जांच के निर्देश दिए हैं। जिसको लेकर भी छात्र संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। छात्रों की मांग है कि सारे विषयों की पुनः जांच कराई जाएं।
[dgv_vimeo_video id=”854941367″]
