इंदौर में हाई-एंड सुपर बाइक्स की बढ़ रही मांग, 50 लाख रुपए से भी ज्यादा कीमत की बाइक्स दौड़ रही सड़को पर

इंदौर में हाई-एंड सुपर बाइक्स की बढ़ रही मांग, 50 लाख रुपए से भी ज्यादा कीमत की बाइक्स दौड़ रही सड़को पर

super bikes is increasing in Indore : इंदौर में हाई-एंड लग्जरी कारों की बढ़ती मांग के चलते लगजरी कारों के बाद अब नए स्वरूप की सुपर बाइक्स को लेकर भी लोग उत्साहित हैं। लेकिन आप चौंक जाएंगे की इन बाइक्स की कीमत 50 लाख रुपए या उससे अधिक है। इतनी कीमत होने के बाद भी इन बाइक्स की डिलीवरी इंदौर से पूरे देश में हो रही है।

सुपर बाइक्स की मांग में वृद्धि:

जानकारी के मुताबिक जनवरी 2020 से चार साल में इंदौर से अब तक 50 लाख रुपए से ज्यादा कीमत वाली 11 हाई-एंड सुपर बाइक्स पूरे देश में सप्लाई की जा चुकी हैं। और आपको बता दें इनमें से तीन बाइक्स को इंदौर के बाइक शौकीनों ने ही खरीदा है। चौंकाने वाली बात यह है की यह कोई आम बाइक नहीं है इसकी आम कीमत नहीं है, इस सूची में 50 लाख रुपए से ज्यादा की कीमत वाली गोल्ड विंग बाइक, अफ्रीकन ट्विन, और सीबीआर जैसी स्पोर्ट्स बाइक शामिल होने से यह बड़ी बात है। जानकारी के अनुसार ये बाइक्स 500 सीसी से लेकर 1800 सीसी तक की कैपेसिटी वाली बाइक हैं।

डिलीवरी की संख्या:

सूचना के मुताबिक अब तक कुल 80 सुपर बाइक्स की सप्लाई हो चुकी है और जिनकी कीमत तकरीबन 10 लाख से 50 लाख रुपए के बीच में बताई जा रही है। आपको जानकारी दे दें की इन सुपर बाइक्स को बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी देशभर में सिर्फ सात जगह हैं। यह कंपनी 10 लाख से ज्यादा कीमत की बाइक्स सप्लाई ही करते हैं। यह गौरव की बात है की इनमे इंदौर का भी शोरूम शामिल है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews