भक्तों ने भरा खजराना गणेश का खजाना, हुई सवा 2 करोड़ की आय

Khajrana Ganesh

Khajrana Ganesh

Khajrana Ganesh : गणेश चतुर्थी के दौरान इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भक्तों द्वारा खूब चढ़ावा चढ़ाया गया। इस बार भक्तों ने जमकर दान दिया। दरअसल, मंदिर की सभी दान पेटियां खोली गई। जिसमें इस बार खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से निकली रकम ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। बताया जा रहा है कि इस बार करीब सवा दो करोड़ रूपये से ज्यादा की नकद राशि दान पेटियों से निकली हैं। इतना ही नहीं कुछ पत्र भी निकले हैं जिसमें भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं लिखी हैं।

Khajrana Ganesh को चढ़ावे में आए 2000 के 79 नोट

वहीं 2000 रुपए के 79 नोट भी भक्त द्वारा चढ़ाए गए हैं। जिन्हें सबसे पहले बैंक में जमा करवाया गया। क्योंकि 2000 के नोट बंद हो चुके हैं और इन्हें बैंक में जमा करवाने के लिए आखिरी तारीख भी सामने आ चुकी हैं। वहीं दान पेटियां खुलने के बाद गणेश मंदिर प्रबंधन द्वारा बताया गया है कि भक्तों ने इस बार जमकर दान दिया है।

गणेश चतुर्थी से कुछ महीनों पहले ही दान पेटियां खोली गई थी हालांकि उसमें इतनी रकम नहीं निकली थी तब सबसे ज्यादा सोने-चांदी के जेवर, विदेशी मुद्रा और गणेशजी को लिखी चिट्ठियां राशि के साथ निकली थी। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा नोट निकले हैं। नोटों की गिनती का काम पूरा हो चुका हैं।

6 महीने से पहले खोली गई पेटियां 

गौरतलब है कि मंदिर में हर 6 महीने के अंतराल में दान पेटियां खोली जाती है। लेकिन 2000 रुपए के नोट बंद होने की अंतिम तिथि को देखते हुए प्रबंधन द्वारा दानपेटियों को समय से पहले इस बार खोलने का फैसला लिया गया। इस वजह से मंदिर की सभी दान पेटियां अनंत चतुर्दशी को खोल दी गई थी और रकम की गिनती शुरू कर दी गई थी।

अब तक दो करोड़ 25 लाख 50 हजार रुपए के दान की गिनती हो चुकी है। आपको बता दे, खजराना गणेश मंदिर मध्यप्रदेश का सबसे प्रसिद्ध और चमत्कारी है। यहां दूर-दूर से भक्त दर्शन करने के लिए और मनोकामनाएं मांगने के लिए गणेश जी के पास आते हैं। कहा जाता है की इस मंदिर में मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। इस मंदिर की मान्यता भी सबसे ज्यादा है।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews