Dewas news : विजयादशमी के अवसर पर RSS ने विभिन्न स्थानों से निकाला पथ संचलन

Dewas news : विजयादशमी के अवसर पर RSS ने विभिन्न स्थानों से निकाला पथ संचलन

देवास, अमिताभ शुक्ला। देशभर में आज यानी 15 अक्टूबर को विजयदशमी (Dussehra) की धूम है। इस अवसर पर बुराई पर अच्छाई की विजय के संकल्प के साथ जगह-जगह पर विभिन्न नैतिक कार्य किए जाते हैं, और इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा दशहरे के मौके पर पथ संचलन निकाला गया। आरएसएस द्वारा इस बार कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए बड़ा पथ संचलन ना निकालते हुए विभिन्न इलाकों, बस्तियों और विभिन्न क्षेत्रों से कुल 23 पथ संचलन निकाले गए, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता शामिल हुए और कदमताल करते हुए अनुशासान के साथ पथ संचलन किया। इस दौरान RSS के पथ संचलन का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

[dgv_vimeo_video id=”632791107″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews