किश्त नहीं भरने पर दिव्यांग के साथ की गई मारपीट, लोन रेकवरी करने वाले युवकों पर केस दर्ज

किश्त नहीं भरने पर दिव्यांग के साथ की गई मारपीट, लोन रेकवरी करने वाले युवकों पर केस दर्ज

Disabled person assaulted: शहर के चाचा नेहरू अस्पताल के पास एक कार रोककर रिकवरी करने वाले कुछ युवकों ने एक दिव्यांग के साथ मारपीट की। हालांकि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। जानकारी में सामने आया है की इसकी रिपोर्ट तीन महीने पहले की गई थी।

कार की किश्त भरने को लेकर झगड़ा किया:

दरअसल मामला 4 महीने पहले का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना 31 अक्टूबर 2023 की है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दिव्यांग युवक ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ स्विफ्ट कार से जा रहे थे। इस दौरान उन्हें कुछ युवकों ने रोका और कार की किश्त भरने को लेकर झगड़ा किया। बाद में, युवकों ने मारपीट भी की साथ ही उन्होंने पत्नी के साथ अभद्रता भी की। जिसके चलते पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज की।

जांच के बाद, पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाने का भरोसा दिया है। जानकारी में यह भी सामने आया है की इस मामले को लेकर पीड़ित ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी, जिसके बाद यह केस की रिपोर्ट दर्ज की गई। दिव्यांग युवक ने बताया कि उन्होंने एक पैर से दिव्यांग होने के चलते कार खरीदी थी, लेकिन रिकवरी करने वाले द्वारा कई बार धमकियां मिलीं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews