इंदौर एअरपोर्ट पर डीआरआई ने फर्जी डॉक्यूमेंट के साथ पकडे 2 यात्री, सोने की तस्करी का है संदेह

इंदौर एअरपोर्ट पर डीआरआई ने फर्जी डॉक्यूमेंट के साथ पकडे 2 यात्री, सोने की तस्करी का है संदेह

passengers with fake documents: इंदौर एअरपोर्ट पर हुई चेकिंग में डीआरआई ने दो यात्रीयों को गिरफ्तार किया है जो सोने की तस्करी कर रहे थे। जानकारी के अनुसार इन यात्रीयों के खिलाफ जाली डॉक्यूमेंट के मामले में केस दर्ज किया गया है और साथ ही इस मामले में विस्तृत जाँच भी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इंदौर एअरपोर्ट पर डीआरआई को सोने की तस्करी की सूचना मिली थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई थी जिसमे 2 संदिग्ध व्यक्ति को डीआरआई ने पकड़ा है।

यात्रीयों का असली चेहरा आया सामने:

इन गिरफ्तार यात्रीयों के खिलाफ आरोप है कि वे अपनी पहचान छुपाकर सोने की तस्करी कर रहे थे। जब उनके डॉक्यूमेंट्स की जांच की गई, तो वह फर्जी पाए गए, जिसके बाद डीआरआई ने इन्हें पुलिस को सौंप दिया। यह घटना स्थानीय निवासी हरिशंकर गुर्जर की शिकायत पर हुई है। हरिशंकर के मुताबिक मोहम्मद उमर पुत्र मोहम्मद साबिर निवासी अब्दुल फजल इन्केल्व जामिया ओखला ओर जाकिर पुत्र अनवर अली पर केस दर्ज किया गया है।

इस मामले में दोनो यात्रीयों के खिलाफ जाली डॉक्यूमेंट के साथ 420, 467, 468, 34 धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा, मामले में विस्तृत जाँच भी की जा रही है। जानकारी में सामने आया है आरोपियों को सोने की तस्करी को लेकर कमिशन मिलता है। जिसके चलते सोने की तस्करी का काम करते है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews