ऐसे लिखते है ‘कलेक्टर’, सिंगरौली के सरई में नशे में धुत शिक्षक का महाज्ञान

ऐसे लिखते है ‘कलेक्टर’, सिंगरौली के सरई में नशे में धुत शिक्षक का महाज्ञान

shameful case from Singrauli: दरअसल सिंगरौली जिले के एक सरकारी स्कूल में हेडमास्टर द्वारा नशे में धुत होकर बच्चों को शिक्षा देने का एक वीडियो सामने आया है। यदि ऐसे गुरु के गुण छात्रों में आते है तो यह उनके भविष्य के लिए खतरे की घंटी हो सकती है। जिसे हेडमास्टर द्वारा छात्रों के गले में बाँधा जा रहा है। ग्रामीणों ने नशे में धुत हेडमास्टर का वीडियो बनाकर इसे वायरल किया है। हालांकि शिक्षा विभाग ने इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।

[dgv_vimeo_video id=”911088001″]

ब्लैकबोर्ड पर नहीं लिख पाया सिंगरौली :

जानकारी के अनुसार हेडमास्टर का नाम रामसुंदर पनिका बताया जा रहा है। वीडियो में स्थानीय सरकारी स्कूल के हेडमास्टर रामसुंदर पनिका को शराब के नशे में धुत हुए देखा जा रहा है, साथ ही उनके द्वारा नशे में की जा रही बातचीत भी सुनाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक नशे में धुत हेडमास्टर, ब्लैकबोर्ड पर सिंगरौली और कलेक्टर भी नहीं लिख पाया। जिसके चलते अब यह सवाल उठ रहा है, की जो शिक्षक अपनी राज भाषा हिंदी में कलेक्टर और अपने जिले का नाम ही नहीं लिख सकता है वह छात्रों को कैसे शिक्षा प्रदान कर सकता है?

छात्रों का भविष्य खतरे में?

इस घटना ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। छात्रों के भविष्य पर इसका क्या असर होगा, अब यह सवाल उठ रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद, शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करने की बात कही है। इस मामले में ग्रामीणों ने अपनी आलोचना व्यक्त की है और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके इसे सार्वजनिक किया है। उनका कहना है कि इस प्रकार के आचरण से शिक्षा क्षेत्र में भरोसा कम हो रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews