
Dabra News : मध्यप्रदेश के डबरा से हाल ही में एक खबर सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि डबरा के वार्ड क्रमांक 29 सिरोही ग्राम में मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसके चलते कई लोग घायल हो गए। मामला इतना आगे बढ़ गया कि पुलिस को आना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, देहात थाना अंतर्गत सिरोही में मेला लगा हुआ है।
[dgv_vimeo_video id=”817506976″]
इस मेले में ही दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। जैसे ही इसकी सुचना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और इस मामले को शांत करवाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं घायलों को उपचार के लिए तुरंत डबरा सिविल अस्पताल भेजा। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही हैं। तथ्य सामने आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
अरुण रजक की रिपोर्ट
लेखक के बारे में
