अज्ञात कारण के चलते एक ही परिवार की चार महिलाओं ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

शनिवार सुबह सागर के देवरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार की चार महिलाओं ने आत्महत्या की है।
अज्ञात कारण के चलते एक ही परिवार की चार महिलाओं ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जिले के देवरी थाना क्षेत्र के कोपरा गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार की चार महिलाओं की आत्महत्या की दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल मृतकों में एक बुजुर्ग महिला, उसकी दो बेटियां और एक नातिन शामिल हैं। वहीं इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े हर पहलू की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह कोपरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने कुएं में चार महिलाओं के शव देखे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी। वहीं गांव के लोगों के मुताबिक, देवरानी और जेठानी के शव कुएं के भीतर फांसी के फंदों पर लटके हुए मिले, जबकि 65 वर्षीय भागवती लोधी और उनकी 6 साल की नातिन रोमिका के शव पानी में तैरते हुए पाए गए।

पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे शव

वहीं पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि मौके पर पहुंचने के बाद एसडीआरएफ की टीम की सहायता से शवों को बाहर निकाला गया। दरअसल शव निकालने के बाद पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं प्रारंभिक जांच से यह सामने आया है कि मृतकों में 65 वर्षीय भागवती लोधी, दो बहनें भारती लोधी और आरती लोधी, और उनकी 6 वर्षीय नातिन रोमिका शामिल हैं।

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

दरअसल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई शुरू की है। वहीं शवों को कुएं से निकालने के बाद पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, भारती और आरती के शव कुएं में फांसी के फंदे से लटके हुए मिले, जबकि नानी भागवती और नातिन रोमिका के शव कुएं के पानी में तैरते हुए पाए गए।

हालांकि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस इस बात की भी छानबीन कर रही है कि कहीं घटना के पीछे किसी तरह का दबाव या अन्य कोई कारण तो नहीं है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews