इंदौर में बुजुर्गों ने फैशन शो में लिया हिस्सा, हर जगह हो रही चर्चा, देखें वीडियो

बुजुर्गों का फैशन शो

इंदौर, आकाश धौलपुरे। यूं तो फैशन शो (fashion show) का आयोजन होना आम बात है। लेकिन रविवार को इंदौर (indore) में जिस तरह के फैशन शो का आयोजन हुआ वो बिल्कुल भी आम नहीं है। खबर है कि इंदैर में रविवार को  एम. आर. 10 ब्रिज के समीप एक रिसोर्ट में गरीब बेसहारा बुजुर्गों (elderly) के लिए फैशन शो आयोजित किया गया। इसमें कई ऐसे बुजुर्गों ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया।

यह भी पढ़ें… MP बजट सत्र का छठवां दिन: लव जिहाद के खिलाफ विधेयक पर किसी ने नहीं जताई कोई आपत्ति

रविवार देर शाम इंदौर शहर में निराश्रित बेसहारा एवं बच्चों के द्वारा प्रताड़ित बुजुर्गों को निशुल्क आश्रय देने वाली संस्था निराश्रित सेवाश्रम के सभी बुजुर्गों का फैशन शो का आयोजन हुआ। सुनने में बड़ा ही अजीब लगने वाला ये आयेजन बेहद खास और उल्लासपूर्ण रहा। दरअसल, रविवार देर शाम निराश्रित सेवाश्रम के सभी बुजुर्गों को फैशन वर्ल्ड से रूबरू होने का मौका मिला। आश्रम के कुछ बुजुर्गों ने फैशन शो में रैम्पवॉक भी किया। यह सभी बुजुर्गों की ज़िन्दगी में पहला अनुभव था और सबके चेहरे पर खुशी के भाव देखे गए।

यह भी पढ़ें… विशेष सुविधाओं के बदले कैदी से मांगी घूस, रंगे हाथों पकड़ा गया जेल का सफाई कर्मी

इस प्रेरणा के पराशर रक्तमित्र  है जो निराश्रित सेवा आश्रम निशुल्क चलाते है। उन्होंने बताया कि बुजुर्गो को तैयारी में भी ज्यादा समय नहीं लगा और सभी बुजुर्गो ने अपनी अपनी पसंद के कपड़े खुद चुने,और खुशी – खुशी रैम्प पर कैटवाक किया।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews