थोक खरीदी पर टिकी चुनाव आयोग की नजरें, मतदाता सूची से मृतक और दोहरे नाम हटाने के दिए निर्देश

Election Commission Of India

Election Commission Of India

Assembly Election : विधानसभा चुनाव को लेकर जोरों शोरों से तैयारियां चल रही है। अभी मतदाता सूची से नाम जुड़वाने के लिए तय तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है। अब मतदाता 11 सितंबर तक सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे। आपको बता दें चुनाव आयोग की टीम 4 सितंबर को दिल्ली से मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही है। ऐसे में उनकी नजरें कई सारे कार्य पर टिकी हुई है।

साड़ियों से लेकर अन्य उपहार और थोक खरीदारी पर चुनाव आयोग की नजरें टिकी हुई है। इसको लेकर दिशा निर्देश भी दिए जा चुके हैं। दरअसल, चुनाव के वक्त सबसे ज्यादा उम्मीदवार मतदाताओं को अपनी और आकर्षित करने के लिए इस तरह की सामग्री बांटते हैं। इतना ही नहीं चुनाव के दौरान बड़ा लेनदेन भी किया जाता है। लेकिन इस बार इन सभी कार्यों पर चुनाव आयोग निगाह बनाए हुए हैं।

जल्द लागू होगी चुनावी आचार संहिता

चुनावी आचार संहिता घोषणा के बाद लागू कर दी जाएगी। लेकिन उससे पहले ही एतियाती कदम आयोग द्वारा उठाए जा रहे हैं। साथ ही चुनाव की तैयारियां भी की जा रही है कई दिशा निर्देश कार्यो को देखते हुए दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं चुनाव के दौरान उम्मीदवारों द्वारा खर्च की जाने वाली अधिक राशि पर इस साल आयोग निगाहें बनाए हुए हैं। क्योंकि चुनाव के दौरान लोगों को लुभाने के लिए और अपनी ओर करने के लिए पैसे खर्च किए जाते हैं।

इतना ही नहीं लोगों को राशि और कई उपहार भी दिए जाते हैं। लेकिन इस साल सख्ती अपनाई जा रही है। अभी से भोजन, भंडारे, कथाओं सहित कई बड़े-बड़े आयोजन करवाना उम्मीदवारों द्वारा शुरू कर दिया गया है। इन आयोजनों के दौरान बड़ी मात्रा में लोगों को साडिय़ों से लेकर अन्य सामग्री दी जाती है।

लेकिन अब आयोग उम्मीदवारों के बैंक खातों से लेकर उनके बड़े लेन देन तक की जानकारी रख रही है। अभी मध्यप्रदेश में होने वाले दौरे के दौरान भी इन सब चीजों पर निगरानी रखी जाएगी साथ ही तैयारियों का जायजा भी लिया जाएगा। इतना ही नहीं आयोग ने बड़े लेन-देन के साथ मृतकों और दोहरे नामों को सूची से हटाने के निर्देश भी दिए है। ये निर्देश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने दिए है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews