Indore News : तनिष्क ज्वेलर के कर्मचारी ने की चोरी, असली जेवर चुराकर रख दिए नकली

indore news

Indore News : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में जाने-माने ज्वेलरी शोरूम के कर्मचारी ने खुद शोरूम से लाखों के जेवर चुरा लिए और नकली जेवर रख कर निकल गया। ये मामला तब सामने आया जब सीसीटीवी फुटेज की तलाश की गई। उसके बाद पता चला की शोरूम का कर्मचारी ही धोखेबाज निकला। बताया जा रहा है कि विजय नगर स्थित तनिष्क ज्वेलरी के शोरूम का ये मामला है।

बिजनेस पार्क स्काय बिल्डिंग स्थित शोरूम में ये चोरी हुई है। यहां काम करने वाला कर्मचारी आशीष जाधव द्वारा किया गया है। वह बक्षी गली का रहने वाला है। कर्मचारी ने अपनी चालाकी से असली जेवर चुरा कर नकली जेवर शोरूम में रख दिए। इसका खुलासा तब हुआ जब 21 मई के दिन स्टॉक का मिलान किया गया। उस वक्त कान के दो जेवर नकली निकले। तभी सभी जेवर की जाँच की है जिसमें करीब 7 जेवर नकली निकले।

उसके बाद सीसीटीवी फुटेज की तलाश की गई। दरअसल, जब नकली जेवर मिले तो सिक्योरिटी रूम से सीसीटीवी कैमरे पर नजर रखी जाने लगी। जिसमें आशीष की ये हरकत कैद हो गई। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कुछ भी नहीं बताया। जिसके बाद शोरूम के मालिक ने उसे पुलिस को सौंप दिया। अब वह पुलिस की पकड़ में है। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने इस बात में हामी भरी की उसने ही चोरी की है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews