
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर जिला प्रशासन (gwalior district administration) और बहोड़ापुर थाना पुलिस (gwalior police)ने बदनापुरा शंकरपुर क्षेत्र के एक मकान पर छापा मारकर कार्रवाई करते हुए नकली सीमेंट (fake cement) बनाने वाली फैक्ट्री को पकड़ा है। पुलिस ने यहाँ से ब्रांडेड कंपनियों की नकली सीमेंट भारी मात्रा में बरामद की है। पुलिस को मौके पर ब्रांडेड कम्पनी की 500 बोरी सीमेंट मिली है।
छापामार कार्रवाई में शामिल तहसीलदार शिवदयाल धाकड़ ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को बताया कि जिला प्रशासन को अल्ट्राटेक सीमेंट कम्पनी के प्रतिनिधियों ने शिकायत की थी कोई उनके नाम से नकली सीमेंट बनाकर बेच रहा है। कंपनी की शिकायत पर जिला प्रशासन की टीम ने कम्पनी प्रतिनिधियों और बहोड़ापुर थाना पुलिस को लेकर बदनापुरा में शंकरपुर स्टेडियम के पास संचालित नकली सीमेंट फैक्ट्री पर छापा मारा । पुलिस ने जब वहां देखा तो उसकी आंखें फटी रह गई। उसे वहां भारी मात्रा में नकली सीमेंट का कारोबार संचालित होता मिला।

ये भी पढ़ें – Sehore news: बिजली कंपनी करोड़ों रुपए वसूलने में जुटी, बिजली बिल न भरने वालों के काटे जा रहे कनेक्शन
टीम ने जब मकान पर चारों तरफ निगाह डाली तो उसे माइसेम, अल्ट्राटेक,अम्बुजा, बिरला अलग अलग नाम से सीमेंट बनती दिखाई दी। तहसीलदार के मुताबिक पूछने पर नकली सीमेंट फैक्ट्री संचालक विष्णु राठौर ने बताया कि वो पुरानी सीमेंट गिट्टी के चूरे से बने खाका से नकली सीमेंट बनाता है। पुलिस ने मौके पर क्षेत्रीय एसडीएम प्रदीप तोमर को भी बुला लिया। पुलिस ने जब गिनती की तो वहां बिरला ब्रांड की 500 बोरियां वहां रखी मिली। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि नकली सीमेंट फैक्ट्री संचालित करने वाला विष्णु राठौर लम्बे समय से सीमेंट कारोबार से जुड़ा है उसे लोग राठौर सीमेंट गोल पहाड़िया के नाम से जानते हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें – EPFO: कर्मचारी 1 सितंबर से पहले निपटा लें ये जरुरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

ये भी पढ़ें – Gwalior News : सख्ती का असर, कर्मचारी निकले काम पर, उठने लगे कचरे के ढेर
https://vimeo.com/588718139
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

