Street Food Of MP: बहुत प्रसिद्ध है मध्य प्रदेश का ये स्ट्रीट फूड, सिर्फ 20 रुपए में लिया जा सकता है स्वाद का आनंद

Street Food Of MP

Street Food Of MP Bhopal: मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है जो अपने पर्यटक स्थलों के साथ खाने पीने की चीजों के लिए भी बहुत मशहूर है। यहां हर शहर की अलग खासियत है और कोई ना कोई व्यंजन ऐसा होता ही है जो लोगों को बहुत पसंद आता है।

मध्यप्रदेश के नमकीन और स्ट्रीट फूड को तो वैसे भी पसंद किया जाता है। घूमने के लिए आने वाले लोग स्पेशल तौर पर अपने साथ यहां से ढेर सारी चीजें पैक करवा कर ले जाते हैं ताकि अपने घर पर भी इनका स्वाद ले सकें। आज हम आपको एक ऐसे ही स्ट्रीट फूड की जानकारी देते हैं जिसका स्वाद आप सिर्फ 20 में चख सकते हैं। इसे खाने के बाद आपको बड़ा आनंद आने वाला है।

ये है Street Food Of MP

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी है और यहां पर कई सारी ऐसी जगह है जो घूमने फिरने के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां के आसपास के इलाकों में बहुत सारे टूरिस्ट प्लेस है जिन पर पर्यटकों का जमावड़ा देखा जाता है। अगर आप भोपाल में रहते हैं या फिर भोपाल घूमने के लिए जा रहे हैं तो आज हम आपको यहां मिलने वाले एक सस्ते और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के बारे में बताते हैं।

साबूदाना खिचड़ी के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा और अपने घरों में इसका स्वाद चखा भी होगा। लेकिन राजधानी में एक ऐसी जगह है जहां आपको 20 रुपए में इतनी स्वादिष्ट खिचड़ी मिलेगी कि आप हर जगह का स्वाद भूल जाएंगे। कम कीमत की होने के साथ यह स्वाद के मामले में बिल्कुल लाजवाब है।

जब भी आप भोपाल जाएं तो यहां के एमपी नगर में मौजूद कालका साबूदाना खिचड़ी वाले के यहां पर जरूर जाएं। यहां पर आपको अलग-अलग वैरायटी खिचड़ी मिल जाएगी। सबसे सस्ती खिचड़ी खाना चाहते हैं तो हाफ प्लेट आपको 20 रुपए में यहां पर मिल जाएगी। चिंता मत करिए सस्ती होने का यह मतलब नहीं है कि स्वाद में कोई कमी आएगी।

फेमस है साबूदाना खिचड़ी

एमपी नगर की इस दुकान पर साबूदाना खिचड़ी फ्राइड मसाला मिर्ची और नमकीन के साथ ग्राहकों को परोसी जाती है। सबसे सस्ती खिचड़ी यहां पर 20 रुपए की है इसके बाद अगर आप 30 रुपए की खिचड़ी लेते हैं तो साथ में दही भी मिलता है।

Street Food Of MP

इसके बाद आप ज्यादा मात्रा में और ज्यादा स्वादिष्ट खिचड़ी खाना चाहते हैं तो 40 रुपए वाले ऑप्शन पर जा सकते हैं। इसमें आपको फ्राइड मसाला मिर्च और दही के अलावा लाजवाब सेव और अन्य तरह के मसाले डालकर दिए जाएंगे, जिनका स्वाद बहुत ही निराला होता है।

कैसे पहुंचे कालका साबुदाना खिचड़ीवाला

मध्य प्रदेश के भोपाल के एमपी नगर चौराहा के पास बनी हुई ज्योति टॉकीज के बगल में ही यह खिचड़ी वाला मौजूद है। यहां पहुंचना बहुत ही आसान है क्योंकि यह शहर के सेंटर का इलाका है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यहां की खिचड़ी के स्वाद के लोग इतने दीवाने हैं कि कुछ लोग तो दोपहर में इसे भोजन के रूप में भी खा लेते हैं। वहीं कुछ लोग इवनिंग स्नैक्स के तौर पर इस खिचड़ी का स्वाद लेने के लिए शाम के समय लाइन में खड़े हुए नजर आते हैं।

अगर आप किसी काम से भोपाल जा रहे हैं और एमपी नगर इलाके में आपको जाने का मौका पड़ रहा है तो इस स्वादिष्ट खिचड़ी की दुकान पर जाकर साबूदाना खिचड़ी का आनंद लेना बिल्कुल ना भूलें। यहां पर आपको अलग-अलग वैरायटी की स्वादिष्ट खिचड़ी मिलेगी जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं और स्वादिष्ट जायके का आनंद ले सकते हैं। एक बार स्वाद चखने के बाद आप दोबारा इस के खिचड़ी को खाने के लिए यहां पर जरूर पहुंचेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews