खाद के लिये परेशान हुए किसान तो BSP विधायक रामबाई ने लिया अजब-गजब फैसला, जानें-

खाद के लिये परेशान हुए किसान तो BSP विधायक रामबाई ने लिया अजब-गजब फैसला, जानें-

दमोह, आशीष कुमार जैन। एमपी के दमोह (Damoh) में बसपा की चर्चित दबंग विधायक रामबाई (BSP MLA Rambai) सिंह ने एक अलग निर्णय लेकर सबको चौंका दिया है। इस निर्णय के बाद उनके इलाके के किसानों के चेहरों पर ख़ुशी आ सकती है। दरअसल जिले में खाद संकट से जूझ रहे किसान सड़कों पर उतर आए हैं और लगातार सड़क पर आकर प्रदर्शन कर रहें हैं। इस बीच बसपा विधायक रामबाई सिंह ने मोर्चा संभाला और सूबे की  सरकार को खरी-खोटी सुनाई और एक अलग एक्शन में नज़र आईं।

ये भी पढ़ें- स्थानीय युवाओं के लिए CM Shivraj की बड़ी घोषणा, ऐसे मिलेगा लाभ

दरअसल, जिले में किसानों को हो रही परेशानी के बीच जहां किसान चक्काजाम कर रहे हैं तो वहीं विधायक रामबाई ने खाद वितरण केंद्र में धावा बोला और किसानों के हुजूम के साथ उन्होंने वितरण केंद्र पर अफसरों को बुलाकर खरी-खोटी सुनाई। किसानो ने जब विधायक को बताया की जो परम्परागत खाद वो अपने खेतों में डालते रहे हैं उसके बदले दूसरा खाद बमुश्किल उन्हें मिल रहा है और उसके दाम भी ज्यादा हैं तो विधायक रामबाई ने निर्णय लिया की उनकी विधानसभा क्षेत्र  के किसानों को जो ज्यादा रकम लग रही है उसे खुद विधायक चुकाएंगी। रामबाई ने बताया की उन्हें मिलने वाली विधायक स्वेक्षा अनुदान निधि से वो किसानो को पैसे देंगी। इसके लिए किसानों को अपना आधार कार्ड और खाद खरीदी की रसीद पेश करना पड़ेगी और किसानों को रकम मिल जायेगी। देश में किसी विधायक द्वारा लिया गया ऐसा निर्णय शायद पहला होगा, लेकिन बीएसपी विधायक के इस निर्णय के बाद पथरिया विधानसभा क्षेत्र के किसान तो खुश हो जायेंगे लेकिन प्रदेश भर में किसानों को शायद राहत ना मिल पाए।

[dgv_vimeo_video id=”643131408″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews