वित्त मंत्री ने नहीं लिया मेडिकल कॉलेज खोलने में महेश्वर का नाम, विजयालक्ष्मी ने जताई आपत्ति

विजयालक्ष्मी साधौ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। विधानसभा में आज प्रदेश सरकार (state government) के चौथे कार्यकाल का पहला बजट (budget) पेश किया गया। यह बजट प्रदेश के वित्त मंत्री (state finance minister) जगदीश देवड़ा ने पेश किया बजट के दौरान वित्त मंत्री ने प्रदेश में 9 मेडिकल कॉलेज खुलने की घोषणा की जिसमें उन्होंने महेश्वर (maheshwar) का नाम नहीं लिया। इसपर पूर्व मंत्री विजयालक्ष्मी ने बजट पूर्व आपत्ति जताई है।

यह भी पढ़ें… Indore Crime News: पैसे न मिलने पर खुद के ही घर में लगाई आग, माँ-बाप जान बचाकर भागे

वित्तमंत्री ने घोषणा करते वक्त बताया कि प्रदेश में 9 जगह, श्योपुर, राजगढ़, मण्डला, सिंगरौली, नीमच, मन्दसौर, दमोह, छतरपुर, सिवनी में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। उन्होंने इस दौरान महेश्वर का नाम नहीं लिया। इसी सिलसिले में महेश्वर की विधायक और पूर्व मंत्री विजयालक्ष्मी साधौ ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने सभी जगहों का नाम लिया सिर्फ महेश्वर को ही ड्रॉप क्यों किया।

यह भी पढ़ें… Corona Vaccination Update : देश में वैक्सीन के अब तक दिए जा चुके हैं 1.48 करोड़ डोज

आज विधानसभा में बजट भाषण करीब 1 घण्टे 26 मिनट तक चला जिसमें आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश पर ही मुख्य फोकस रहा।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews