
Indore Regal Talkies : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर का सबसे पुराना टॉकीज जिसे 85 वर्ष के बाद बंद कर दिया गया था उसमें दो महीने के अंदर दूसरी बार आग लगी है। जी हां इंदौर के रीगल चौराहे पर स्थित रीगल टॉकीज में दो महीने में दूसरी बार आग लगी है। आग लगने की वजह से टॉकीज की पहली मंजिल पर पड़ी कुर्सियों और अन्य सामान जलकर खाक हो गए।
बताया जा रहा है कि मंगलवार यानी आज दोपहर 1 बजे टॉकीज के पिछले हिस्से में आग लगी जो धीरे-धीरे काफी ज्यादा बढ़ गई। आसपास के इलाकों में अफरा तफरी मच गई। वहीं टॉकीज के पीछे रहने वाले रहवासी भी भागते हुए नजर आए। आग लगने की सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। थोड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
[dgv_vimeo_video id=”872875516″]
आपको बता दें, आज से पहले बंद पड़े टॉकीज में 7 अगस्त 2023 के दिन आग लगी थी। तब भी टॉकीज में पड़ी कुर्सियों, ऐसी और काफी ज्यादा सामान जलकर खाक हो गया था। वहीं आज भी टॉकीज की पहली मंजिल पर स्थित पुराने रेस्टोरेंट के कचरे ने आग पकड़ ली। इसके बाद इस मामले को लेकर षड्यंत्र की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग के सूत्रों का कहना है कि आज लगी नहीं है बल्कि लगाई गई है।
इतना ही नहीं तुकोगंज थाने से व्यवस्था में खड़े बीएस रघुवंशी ने मीडिया से बात करते हुए आग लगने का कारण अज्ञात बताते हुए मामले में जांच की बात कही है। अचानक लगी आग में हजारों लीटर पानी डालकर भी मुश्किलों से आग पर काबू पाया गया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
