Pravasi Bharatiya Sammelan : गजब संयोग, पहली बार इंदौर में नजर आएंगे एक साथ 3 राष्ट्रपति, ये होगा खास

Indore, mp tourism

Pravasi Bharatiya Sammelan : इंदौर में 8 से 12 जनवरी तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर इंदौर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। मेहमानों के स्वागत के लिए भी जोरों शोरों से तैयारियां कर ली गई है। खास बात यह है कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत की राष्ट्रपति और दो अन्य राष्ट्रपति भी शामिल होने वाले हैं। सबसे खास ये है कि पहली बार इंदौर में एक साथ तीन राष्ट्रपति नजर आने वाले हैं।

इस दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू दोनों राष्ट्रपति के साथ अलग-अलग मुलाकात करने वाली है। बताया जा रहा है कि इंदौर में पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मून के साथ राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोषी और गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली प्रवासी भारतीय सम्मलेन में हिस्सा लेंगे। ये इंदौर के लिए एक गर्व की बात है। इस सम्मलेन में प्रवासी मेहमानों के साथ बड़े बड़े दिग्गज भी नजर आने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन 8 जनवरी से शुरू हो रहा है। यह आयोजन बेहद खास होने वाला है। इस आयोजन में करीब 3 से 4 हजार प्रवासी मेहमान विदेश से इंदौर आने वाले हैं। ऐसे में इंदौर को पूरी तरह से जगमग कर दिया जाएगा। साथ ही जगह-जगह पीएम मोदी के कटआउट पोस्टर लगाए जा रहे हैं। वहीं मेहमानों की आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने भी नया ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews