Footwear Cluster : इंदौर में जल्द बनाया जाएगा फुटवेयर क्लस्टर, 5 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Indore Footwear Cluster

Footwear Cluster : इंदौर में लगातार औद्योगिक विकास होता जा रहा है। दरअसल इंदौर के पितमपुर में बनाए जा रहे महिला उद्यमी पार्क में उद्योग के लिए 28 महिलाएं आगे आई है। दरअसल, पीथमपुर के नए सेक्टर में महिला उद्यमी पार्क बनाया जा रहा है। अब इसके साथ ही फुटवेयर क्लस्टर भी बना कर तैयार किया जाएगा। ऐसे में करीब पांच हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने वाला है। कुछ ही महीनों में ये संख्या बढ़ कर ज्यादा हो जाएगी।

फुटवेअर क्लस्टर बनाने के लिए अभी सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। ये करीब 100 एकड़ में बनाया जाएगा। जल्द ही इसका काम जमीन को चिन्हित कर शुरू कर दिया जाएगा। खास बात ये है कि 100 से ज्यादा उद्योगपति इस फुटवेयर क्लस्टर में उद्योग करने के लिए तैयार है। एक साल के अंदर इस क्लस्टर में 50 से ज्यादा उद्योग अपना उत्पादन यहां शुरू कर देंगे। इससे रोजगार भी तेज होगा।

इसको लेकर आज एआइएमपी अध्यक्ष योगेश मेहता और एआइएमपी सिद्धि महिला विंग की महिला उद्यमियों ने मप्र औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक मनीष सिंह मिल कर इस मामले को लेकर बातचीत की। इस दौरान मनीष सिंह ने औद्योगिक क्षेत्र में फुटवेयर क्लस्टर और महिला पार्क बनाने के लिए जमीन देने की सहमति जताई है। साथ ही उसको लेकर उन्होंने क्लस्टर के लिए जमीन चिन्हित कर इसकी प्रक्रिया शुरू करने की बाद अधिकारीयों से की है।

आज से पहले भी इसको लेकर उद्यमियों ने मनीष सिंह से बातचीत की थी। तब उद्यमियों का कहना था कि जहां उन्हें जगह दी जाए वहां सुरक्षा होना सबसे ज्यादा जरुरी है क्योंकि यहां महिलाऐं ज्यादा काम करेगी। दरअसल, महिला उद्यमी पार्क में उद्योग स्थापित करने के लिए सिर्फ महिलाऐं ही आ सकती है। इस वजह से सुरक्षा का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरुरी है। आज हुई मुलाकात में गिरीश पंजाबी, अमित संचेती, महिला विंग की वंदना श्रीमाल, सुनीता जैन, विनीता जैसवाल, श्वेता सिसोदिया, मनीषा येवले के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews