Indore News : इंदौर में होगा जी-20 का तीन दिवसीय आयोजन, एयरपोर्ट से ब्रिलियंट तक चमकाएंगे सड़कें

indore news

Indore News : इस माह मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक और बड़ा आयोजन होने जा रहा है। दरअसल 19,20 और 21 जुलाई को एंप्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप द्वारा जी-20 की एक बैठक की जा रही है, जो ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक के लिए एयरपोर्ट से लेकर ब्रिलिएंट कन्वेंशन तक की सड़कों को एक बार फिर से चकाचौंध किया जाएगा।

इसके लिए कलेक्टर ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया है और जिम्मेदारियां सौंपी है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह निगम आयुक्त द्वारा भी एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक के मार्ग का निरीक्षण किया गया। दरअसल इससे पहले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर समिट के लिए सुपर कॉरिडोर से एमआर 10 तक के पूरे मार्ग को चकाचक कर दिया गया था। ठीक उसी तरह एक बार फिर इंदौर की सड़कें चमकती हुई नजर आएंगी।

इतना ही नहीं फुटपाथ, ब्रांडिंग के साथ डिवाइडर, रोटरी पर आकर्षक रोशनी सहित सौंदर्यीकरण किया जाएगा। ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के लिए आज सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त हर्षिका सिंह, पर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, एमआईसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान आदि ने एयरपोर्ट से बीसीसी तक मार्ग का निरीक्षण किया। इसके अलावा मार्ग को चौड़ा करने के संबंध में भी सर्वे करने की बात उन्होंने कही। गौरतलब है कि

Indore News : साज – सज्जा की जाएगी

एयरपोर्ट से बीसीसी तक पूरे मार्ग पर हरियाली, रंग रोगन और ब्रांडिंग सहित अन्य साज – सज्जा की जाएगी। चौराहों की रोटी और अन्य स्थानों को भी खूबसूरत बनाया जाएगा।

मुरम और पेच वर्क के आदेश दिए

आज सुबह निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने अधिकारियो को बरसात के कारण सड़क पर हुए गड्ढों को भरने और सड़क के पेंच वर्क के आदेश दिए हैं।

इंदौर से मंगल राजपुत की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews