राज्य के लाखों संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन में बढ़ोतरी, अप्रैल 2024 से लाभ, खाते में बढ़कर आएगी सैलरी , आदेश जारी

राज्य सरकार ने इन कर्मचारियों के पारिश्रमिक में 3.87% तक की बढ़ोतरी की है। जिससे अलग अलग श्रेणी के कर्मचारियों के प्रतिमाह के वेतनमान में 785 से 2535 रुपए तक इजाफा होगा।
Employees news

MP Contract Employees: मध्य प्रदेश के संविदा कर्मियों के लिए खुशखबरी है। राज्य की मोहन यादव सरकार ने संविदाकर्मियों के वेतन में 3.87 तक प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया है। इससे कर्मचारियों के वेतन में प्रतिमाह 785 से 2535 रुपए तक इजाफा होगा।1 अप्रैल 2024 से संविदा कर्मियों पर पारिश्रमिक वार्षिक वृद्धि लागू की जाएगी।

वेतन में 3.87 प्रतिशत की वृद्धि

राज्य की मोहन यादव सरकार ने संविदा कर्मचारियों को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर संविदा कर्मचारियों को 3.87 प्रतिशत की वृद्धि दर से वार्षिक वेतन वृद्धि देने का निर्णय लिया है। वित्त विभाग ने संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक वेतनवृद्धि के संबंध में सीपीआई इंडेक्स भी जारी कर दिया है। इसके लिए बजट में प्रावधान भी रखा गया है। मप्र सरकार के इस फैसले से संविदा कर्मचारियों की आय में 2500 रुपए तक इजाफा होगा।

700 से 2500 रुपए तक का फायदा

आदेश के तहत 22 जुलाई 2023 को संविदा नीति के अंतर्गत जारी किए गए निर्देश अनुसार प्रतिवर्ष एक अप्रैल को संविदा अधिकारियों-कर्मचारियों की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर वार्षिक वेतन वृद्धि की जाएगी।इन कर्मचारियों के पारिश्रमिक में 3.87% तक की बढ़ोतरी होगी, जिससे अलग अलग श्रेणी के कर्मचारियों के प्रतिमाह के वेतनमान में 785 से 2535 रुपए तक इजाफा होगा। नई दरें 1 अप्रैल 2024 से लागू होंगी, ऐसे में एरियर का भी भुगतान होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews