DA Arrears : राज्य के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द होगा डीए के एरियर का भुगतान, खाते में आएंगे 16000 तक रुपए, आदेश जारी

इसमें चतुर्थ से लेकर प्रथम श्रेणी के कर्मचारियों के खातों में प्रत्येक किस्त में 1300 से लेकर 15-16 हजार रुपये तक आएंगे।इस तरह तीन महीने का एरियर मिलने पर कर्मचारियों को 1860 से 24,000 रुपए तक का लाभ मिलने की उम्मीद है।
EMPLOYEES DA Arrears

MP DA Arrears 2024 : मध्य प्रदेश के 7.50 लाख सरकारी कर्मचारी अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है।रक्षाबंधन से पहले कर्मचारियों के खाते में बढ़े हुए महंगाई भत्ते के एरियर की पहली किस्त जारी कर दी जाएगी। इसके लिए वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया और इसके लिए सभी विभागों राशि भी उपलब्ध करा दी है।खास बात ये है कि इस फैसले से कर्मचारियों के खाते में 1240 से 16000 तक का एरियर मिलेगा।

रक्षाबंधन से पहले एरियर का भुगतान, खाते में आएगी बड़ी राशि

मध्य प्रदेश सरकार के कोष एवं लेखा विभाग ने शासकीय सेवकों को महंगाई भत्ते में वृद्धि के बाद एरियर की दूसरी किस्त देने का आदेश जारी कर दिया है। अब रक्षाबंधन के पहले एरियर की पहली किस्त का भुगतान कर्मचारियों के खातों में कर दिया जाएगा। इसके बाद दो किस्तें अगले दो माह में दी जाएंगी।इसमें चतुर्थ से लेकर प्रथम श्रेणी के कर्मचारियों के खातों में प्रत्येक किस्त में 1300 से लेकर 15-16 हजार रुपये तक आएंगे।इस तरह तीन महीने का एरियर मिलने पर कर्मचारियों को 1860 से 24,000 रुपए तक का लाभ मिलेगा।

जुलाई 2023 से बकाया है एरियर, 3 किस्तों में होगा भुगतान

  • दरअसल, राज्य की मोहन यादव सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले मार्च 2024 में कर्मचारियों का 1 जुलाई 2023 से 4% DA बढ़ाया था, जिसके बाद डीए बढ़कर 42% हो गया था, इसके बाद अप्रैल 2024 से फिर 4% डीए बढ़ा तो यह 46% हो गया था। चुंकी पिछले साल डीए जुलाई 2023 से लागू हुआ था, ऐसे में 8 महीने के बकाया एरियर को तीन समान किस्तों में देने का फैसला किया गया था।
  • इसके तहत 1 जुलाई 2023 से 29 फरवरी 2024 तक की बकाया राशि का भुगतान तीन समान किश्तों में क्रमशः जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर 2024 में किया जाना है।23 जुलाई 2024 को राज्य सरकार के आदेशों ने इसके लिए 14 मार्च, 2024 के वित्त पत्र के अनुपालन का हवाला देते हुए इसके लिए औपचारिकताएं पूरी करने का निर्देश दिया था और अब 1 अगस्त 2024 को महंगाई भत्ते के एरियर के संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।
  • इसके तहत IFMIS सिस्टम में उक्त भुगतान सुविधा की पहली किस्त की पहले से ही (जुलाई माह 2024 से) सुविधा उपलब्ध है,दूसरी किस्त भुगतान के लिए 1 अगस्त 2024 को TCS द्वारा सिस्टम में नियमानुसार उपलब्ध करवा दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews