आज से इंदौर में Global Investors Summit का आयोजन, इन सत्रों पर होगी चर्चा, ये उद्योगपति होंगे शामिल

global investors summit

Global Investors Summit : आज इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। समिट की थीम फ्यूचर रेडी मध्यप्रदेश रखी गई है। इस आयोजन को पीएम मोदी वर्चुअली संबोधित करने वाले हैं। यह आयोजन दो दिवसीय है। इसमें 19 समानांतर सत्र रखे गए है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देश ही नहीं विदेश के भी निवेशक शामिल होने वाले हैं। साथ ही 90 से ज्यादा उद्योगपति इसमें भाग लेंगे। और 300 से ज्यादा डेलीगेट शामिल होंगे।

पीएम मोदी के संबोधन के बाद इस कार्यक्रम को सुरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोषी और ज्ञान के राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्मद इरफान अली संबोधित करेंगे। बड़ी बात ये है कि इस आयोजन में मुकेश अंबानी शामिल नहीं होने वाले हैं। उनके अलावा सभी बड़ी कंपनी के सीईओ इसमें भाग ले रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, दो दिवसीय इस समिट में मध्यप्रदेश में करोड़ों का निवेश आने की संभावना है। साथ ही रोजगार के भी रास्ते इस इवेंट के बाद खुल सकते हैं।

इन विषयों पर होगी चर्चा –

इसके अलावा बात करें समिट में होने वाले सत्रों की तो इसमें एग्रीकल्चर, फूड एंड डेयरी प्रोसेसिंग, फार्मास्युटिकल और हेल्थ केयर, नेचुरल गैस एंड पेट्रो केमिकल्स सेक्टर में अवसर, रिन्यूवल एनर्जी के साथ कई विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही टेक्सटाईल और गारमेंट भी इसमें शामिल है। वहीं शाम में आईटी, पर्यटन, लाजिस्टिक एंड वेयर-हाउसिंग, अर्बन एरिया में इंफ्रा-स्ट्रक्चर डेवलपमेंट जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। अगले दिन यानी 12 जनवरी के दिन संभावनाएं, सामाजिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए वित्तीय सहायता, एक्सेस एमपी कम्प्लीट बिजनेस सॉल्यूशन और इंडिया और इस्राइल, यूएसए और यूएई कंपनियों के साथ साझा निवेश पर सत्र रखे गए हैं। इस पर ही चर्चा की जाएगी।

इस समिट में शामिल होंगे ये उद्योगपति –

इस समिट में मुकेश अंबानी शामिल नहीं होंगे लेकिन उनके कंपनी के प्रतिनिधि जरूर भाग लेंगे। उनके अलावा कुमार मंगलम बिडला, नोएल एम टाटा, प्रणव अडानी, आईटीसी के सीएमडी संजीव पुरी, संजय सी किर्लोस्कर,अजय पिरामल, संजीव बजाज, नादिर गोदरेज, अभय फिरोदिया,राकेश भारती मित्तल, प्रशांत रुईया सहित अन्य बड़े उद्योगपति शामिल होंगे। असके अलावा समिट में मॉरिशस, बांग्लादेश, जिम्बाबे के मंत्री इस समिट में शामिल होने वाले हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews