हुकुमचंद मिल मजदूरों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा बकाया भुगतान

Indore News

Indore News : मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर शहर के हुकुमचंद मिल मजदूरों के लिए हाल ही में एक अच्छी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज जस्टिस सुबोध अभ्यंकर की बैच में हुई सुनवाई के दौरान यह बात कही कही है कि 2 सप्ताह के अंदर बकाया भुगतान देना शुरू कर दिया जाएगा। यह बात तब कहीं गई जब लगातार 1 घंटे तक इस मामले को लेकर सुनवाई के दौरान बहस चलती रही।

अच्छी मनेगी हुकुमचंद मिल मजदूरों की दिवाली

आपको बता दें, इस बार की दिवाली हुकुमचंद मिल मजदूरों के लिए खास होने वाली है। उन्हें जल्द ही उनका बच्चा हुआ बकाया पैसा मिलने वाला है। सरकार की ओर से पेस सेटलमेंट में दो सप्ताह में पेमेंट प्रक्रिया शुरू कर दी जाएग।

इस मामले को लेकर अधिवक्ता धीरज सिंह द्वारा बताया गया है कि कोर्ट द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि 2 सप्ताह के अंदर बकाया भुगतान मजदूरों को कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक यह बात साफ नहीं हुई है कि कितने चरणों में इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। वहीं मजदूर को इसका भुगतान कब तक मिलेगा। कहा जा रहा है कि जल्द ही इसकी जानकारी भी सामने आ जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews