गुना : दिनदहाड़े एक युवती का अपहरण करने का प्रयास, वारदात में शामिल थे 5 युवा, दो गिरफ्तार तीन भागे

गुना : दिनदहाड़े एक युवती का अपहरण करने का प्रयास, वारदात में शामिल थे 5 युवा, दो गिरफ्तार तीन भागे

गुना, संदीप दीक्षित। गुना (Guna) शहर में दिनदहाड़े एक युवती का अपहरण करने का प्रयास किया गया यह सनसनीखेज वारदात गुना के न्यू सिटी कॉलोनी क्षेत्र में स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हुई वारदात को अंजाम देने के लिए धार जिले के रहने वाले बदमाश कार में सवार होकर आए थे। बदमाशों ने मूलतः सिरसी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का अपहरण करने की कोशिश की।

यह भी पढ़े…Facebook की तर्ज पर Whatsapp ला रहा नया फीचर, इन यूजर्स को मिलेगा लाभ

जानकारी सामने आई है कि युवती फिलहाल गुना की न्यू सिटी कॉलोनी में ही रह रही है। जिस का अपहरण करने के लिए धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र के युवक एक कार में सवार होकर पहुंचे थे। जिस समय वारदात हुई उस दौरान युवती एक ऑटोमोबाइल शोरूम पर जा रही थी जहां वह नियमित रूप से काम करती है। हालांकि स्थानीय लोगों ने बदमाशों को अपने इरादों में सफल नहीं होने दिया।

यह भी पढ़े…IPL Mega Auction 2022 : तेज गेंद बाज श्रीसंत नहीं बिक पाए नीलामी में, तो ऐसे किया अपना दुख प्रकट

तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके नाम दिनेश डुडवे और सुरेंद्र डुडवे सामने आए हैं। जबकि तीन युवक मौके से भागने में सफल हो गए। घटना के दौरान स्थानीय लोग इतने गुस्से में थी कि कार में सवार बदमाशों की पिटाई शुरू कर दी।

[dgv_vimeo_video id=”677125975″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews