Guna News : उधार के रुपए लेने गए युवक को रास्ता रोककर पीटा, मोबाइल और नगदी छुड़ा ले गए बदमाश

Guna News : उधार के रुपए लेने गए युवक को रास्ता रोककर पीटा, मोबाइल और नगदी छुड़ा ले गए बदमाश

गुना, संदीप दीक्षित। गुना (guna) के विजयपुर थाना क्षेत्र में उधारी के रुपए वसूलने गए युवक के साथ तीन लोगों ने गंभीर रूप से मारपीट की। इसके बाद आरोपी पीडि़त युवक का मोबाइल, 5 हजार रुपए और मोबाइल छीन ले गए। विजयपुर क्षेत्र के कोलुआ पठार निवासी गोपाल पुत्र भव सिंह राव के साथ 10 जून की रात 8 बजे यह वारदात हुई है।

यह भी पढ़े…MP नगर निकाय चुनाव: सागर से भाजपा की महापौर प्रत्याशी बनी संगीता सुशील तिवारी, आइए जाने इनके बारे में

दरअसल, मारपीट का शिकार हुए गोपाल ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में कार्रवाई की है। इसके बाद पीडि़त गोपाल राव ने गुना एसपी पंकज श्रीवास्तव से शिकायत करते हुए बताया है कि वह घायल हुआ था और दोनों आंखों में गंभीर चोट भी आई थी। उसे एक आंख से दिखना तक बंद हो गया है। ऐसे जघन्य अपराध में भी पुलिस ने साधारण धाराओं के तहत आरोपियों मुकद्दमा दर्ज किया है। इसके बाद आरोपियों के हौंसले बुलंद हैं और वह उसे दोबारा धमका रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews