Gwalior News: बैजाताल में बोटिंग शुरू, ऊर्जा मंत्री, सांसद, विधायक ने उद्घाटन के बाद लिया आनंद

Gwalior News: बैजाताल में बोटिंग शुरू, ऊर्जा मंत्री, सांसद, विधायक ने उद्घाटन के बाद लिया आनंद

ग्वालियर, अतुल सक्सेना । ग्वालियर में सैलानियों को आकर्षित करने एवं ग्वालियर शहर के नागरिकों को एक अच्छा पर्यटन स्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के मध्य स्थित ऐतिहासिक जलाशय बैजाताल (Baijatal) में आज प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar), ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर (Vivek Narayan Shejwalkar), कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार (Satish Singh Sikarwar) सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने नाव में बैठकर बैजाताल (Baijatal) में बोटिंग (Boating) का शुभारंभ कराया।

बैजाताल (Baijatal) में बोटिंग (Boating) शुरू कराते समय ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है जिससे सैलानी ग्वालियर के लिए आकर्षित होंगे। इस सबके बीच अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि बोटिंग (Boating) के समय सैलानी कोरोना गाइडलाइन का पालन करें तथा मास्क अवश्य लगाएं। सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि ग्वालियर शहर के नागरिकों को भी एक अच्छी सुविधा मिलेगी तथा शहरवासी एवं उनके बच्चे यहां आकर बोटिंग (Boating) का आनंद ले सकेंगे।

ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि ग्वालियर शहर के नागरिकों की हमेशा से एक इच्छा रही है कि शहर में बोटिंग (Boating) की सुविधा नागरिकों को मिले, इसके साथ ही अन्य पर्यटन स्थलों का भी विकास किया जाए जो कि स्मार्ट सिटी के माध्यम से नगर निगम द्वारा किया जा रहा है।

नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने इस मौके पर बताया कि नगर निगम द्वारा एक बार फैर बैजाताल (Baijatal) में बोटिंग (Boating) शुरू की गई है। निगम द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से भी सभी प्रबंध किए गए हैं। कोरोना गाइड लाइन का भी पालन किया जायेगा।

अतिथियों ने उठाया बोटिंग का आनंद

नगर निगम द्वारा बैजाताल (Baijatal) में प्रारंभ की गई बोटिंग का शुभारंभ करने के पश्चात अतिथियों ने बोटिंग (Boating) का आनंद भी उठाया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने एक ही नाव में बैठकर बोटिंग (Boating) का आनंद उठाया। इसके साथ ही निगम के पूर्व सभापति, पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व एमआईसी सदस्यों और पूर्व पार्षदों ने भी बोटिंग (Boating) का आनंद उठाया।

किराये की दर कुछ इस तरह रहेंगी

निगम अधिकारियों के मुताबिक बोटिंग (Boating) प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक कराई जायेगी। सभी सैलानियों को मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा। अधिकारियों ने बताया कि सामान्य टिकिट 30रु प्रति व्यक्ति, 20 रु सीनियर सिटीजन एवं 12 वर्ष तक के बच्चे का रहेगा तथा दिव्यांग का टिकिट फ्री रहेगा। इसके साथ ही शिकारा में घूमने का टिकिट प्रति व्यक्ति 100 रु होगा। यह सभी टिकिट 30 मिनिट के लिए मान्य होंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews