Gwalior News : रक्षाबंधन पर सेंट्रल जेल में उत्सव का माहौल, शबाना ने भी भाई की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

Gwalior News

Gwalior News : सेंट्रल जेल ग्वालियर में आज राखी के त्योहार पर उत्सव का माहौल है। बहने अपने भाई की कलाई पर राखी यानि रक्षा सूत्र बांधने पहुंच रही हैं, खास बात ये है कि इसमें सिर्फ हिंदू बहने नहीं मुस्लिम बहने भी शामिल हैं।

[dgv_vimeo_video id=”859337476″]

कोरोना काल के बाद मप्र की जेलों में राखी का त्योहार मनाने की अनुमति शासन ने इसबार दी। ग्वालियर सेंट्रल जेल में इसके लिए विशेष इंतजाम किये गए। जेल में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था के चलते बहने भाईयों को राखी बांधने पहुंच रही हैं। जेल अधीक्षक के मुताबिक करीब 20-25 हजार महिलाएं आज दिनभर अपने भाईयों को राखी बांधेगी।

[dgv_vimeo_video id=”859319731″]

अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए पहुंची नीता कुशवाह ने कहा कि इस पल का हमें इंतजार था, हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि जल्दी हमारा भाई जेल से बाहर आये।

[dgv_vimeo_video id=”859337777″]

शबाना ने भी भाई की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

उधर शबाना खान ने भी अपने भाई को राखी बांधी। उनका कहना था कि ये त्योहार भाई बहन के प्यार का त्योहार है इसलिए हम भी भाई को राखी बांधने आई हूँ, अल्लाह से दुआ करती हूँ कि जल्दी मेरा भाई जेल की सलाखों से बाहर आये।

[dgv_vimeo_video id=”859319833″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews