Gwalior News : यहाँ विराजे RSS के गणवेश में गणेश, कांग्रेस ने कसा तंज

Gwalior News : यहाँ विराजे RSS के गणवेश में गणेश, कांग्रेस ने कसा तंज

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। गणेशोत्सव में भक्त गणेश जी (Ganesh JI) की अलग अलग रूपों वाली मूर्तियां स्थापित करते हैं, ग्वालियर में भी अलग अलग पंडाल  अलग रूप वाले गणपति बप्पा स्थापित हैं लेकिन शहर में एक जगह RSS की गणवेश में स्थापित गणेश जी की मूर्ति लोगों के आकर्षण का केन्द्र है।  हालाँकि इस पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए तंज कसा है।

ग्वालियर के लश्कर क्षेत्र की शीतला कॉलोनी के गणेश पंडाल में स्थानीय लोगों ने गणेश जी की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की गणवेश पहनी मूर्ति स्थापित की है।  गणेश जी के साथ उनका वाहन मूषक (चूहा) भी RSS की गणवेश में है और दोनों ध्वज प्रणाम की मुद्रा में हैं।  गणेश जी की मूर्ति के पीछे शेर पर सवार भारत माता का बड़ा सा पोस्टर  लगाया है।  स्थानीय लोगों के मुताबिक वे हर साल अलग अलग रूप और ऊंचाई के गणेश जी स्थापित करते हैं।  इस साल 3 फीट की ये मूर्ति स्थापित की है।

 ये भी पढ़ें – MP School : 20 सितंबर से खुलेंगे कक्षा 1 से 12वीं तक सभी शासकीय-अशासकीय स्कूल

RSS के गणवेश वाली मूर्ति पर कांग्रेस ने तंज कसा है।  कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने ट्वीट  किया – जिस मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम ने अपने पिता के निर्देश पर सत्ता त्याग 14 साल वनवास भोगा, उनके नाम का दुरुपयोग कर सत्ता बनाने, बचाने व चंदा खाने वालों ने अब ग्वालियर में विघ्नहरण गणेश जी को बनाया आरएसएस कार्यकर्ता, क्या यह उचित है! कुछ कहेंगे हिंदुत्व के फर्जी ठेकेदार??

ये भी पढ़ें – नए कमिश्नर ने बदला पूर्व कमिश्नर का आदेश, वापस लौटे जनसम्पर्क अधिकारी

ये भी पढ़ें – बड़ी खबर: सरकारी रिपोर्ट में खुलासा, 60 हजार से अधिक लोग कर चुके पलायन, बाढ़ भी एक बड़ा कारण

ये भी पढ़ें – ऑनर किलिंग : UP के प्रेमी युगल की हत्या कर शव MP- Raj में फेंके, लड़की के पिता चाचा गिरफ्तार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews