Gwalior News: मासूमों ने नन्हे हाथों से रोपे पौधे, समझाया पेड़ों का महत्व

Gwalior News: मासूमों ने नन्हे हाथों से रोपे पौधे, समझाया पेड़ों का महत्व

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। बारिश के मौसम के चलते इस समय पौधरोपण (plantation) कार्यक्रमों का आयोजन भी जारी हैं।  रविवार को ग्वालियर (gwalior) में कई जगह पौधे रोपे गए और उनकी रक्षा का संकल्प लिया गया।  आज के पौधरोपण कार्यक्रम की विशेषता ये रही कि इसमें मासूमों ने ना सिर्फ अपने नन्हे हाथों से पौधे रोपे बल्कि उनकी रक्षा का संकल्प लेते हुए पेड़ों के महत्व को भी समझाया।

रविवार को ग्वालियर में कई जगह पौधरोपण (वृक्षारोपण) कार्यक्रम आयोजित किये गए।  सारदा बाल ग्राम (sarda bal gram) पहाड़ी पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम कुछ अलग था। बालग्राम के बच्चों और सदस्यों द्वारा बनाई गई बाल पर्यावरण संसद द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में बच्चों और सदस्यों ने पौधे लगाए।

ये भी पढ़ें – लक्ष्मण सिंह का ट्वीट- लगाये बड़े आरोप, वन माफियाओं को नेताओं का संरक्षण

कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा (gwalior municipal corporation commissioner shivam varma) ने कहा कि सारदा ग्राम के बच्चों का ये प्रयास सराहनीय है, खास बात ये है कि बच्चों ने जो पौधे लगाए हैं वे उसकी देखभाल भी करेंगे इस दौरान वे खुद बड़े होंगे और पौधों को भी बड़ा होते देखेंगे  इससे बचपन से ही प्रकृति से जुड़ाव रहेगा और हमारा शहर हराभरा रहेगा। हमें भी बच्चों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उधर बच्चों ने भी पेड़ों के महत्त्व को समझाया , वे हाथों में पेड़ों के महत्व दर्शाते हुए पोस्टर बैनर लिए थे।

ये भी पढ़ें – राजकुंद्रा पोर्नोग्राफी मामला: पोर्न स्ट्रीमिंग कंटेंट का आरोप, पुलिस को मिली अश्लील फिल्में

https://vimeo.com/581778152

https://vimeo.com/581778237

लायंस क्लब एक्सीलेंसी ने किया पौधरोपण 

जलालपुर स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में लायंस क्लब एक्सीलेंसी द्वारा पौधरोपण अभियान चलाकर 501 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। अभियान का शुभारंभ आज रविवार को  क्लब के पदाधिकारियों द्वारा 51 पौधे रोप कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान लायंस क्लब एक्सीलेंसी के पदाधिकारी एवं नोडल अधिकारी पार्क मुकेश बंसल भी मौजूद थे। इस मौके पर निगम कमिश्नर ने शुद्ध वातावरण एवं स्वच्छ वायु के लिए हरियाली अधिक से अधिक होना आवश्यक है और यह हम सभी का कर्तव्य है कि शहर में अधिक से अधिक पौधे रोपे जाएं, जिससे वाहनों एवं मशीनरी के कारण होने वाला प्रदूषण कम होकर हमें शुद्ध वायु मिल सके।

नव उदय युवा मंडल द्वारा चलाया गया एक पेड़ एक परिवार अभियान

नव उदय युवा मंडल द्वारा एक पेड़ एक परिवार अभियान चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत मोबाइल बैन द्वारा घर घर जाकर पौधे वितरित किए जाएंगे अभियान का शुभारंभ नगर निगम आयुक्त  शिवम वर्मा द्वारा बाल भवन से नव उदय युवा मंडल की मोबाइल वेन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 ये भी पढ़ें – Tokyo Olympics 2021: पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, गोल्ड से चूकी तो कांस्य पदक किया अपने नाम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews