Gwalior News: सिंधिया की मांग पर केंद्रीय रेल मंत्री ने दिया ये जवाब

Gwalior News: सिंधिया की मांग पर केंद्रीय रेल मंत्री ने दिया ये जवाब

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) द्वारा लिखे गए पत्र और उसमें की गई मांग पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini vaishnaw) ने तत्काल एक्शन लेते हुए ट्विटर पर ही सिंधिया को जवाब दिया है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर ग्वालियर के रेलवे हॉकी स्टेडियम की दयनीय स्थिति से अवगत कराते हुए कहा था कि उचित देखभाल के अभाव में एस्ट्रो टर्फ खेलने लायक नहीं बचा है। एस्ट्रो टर्फ को बदलने के साथ ही स्टेडियम के नवीनीकरण की भी जरूरत है। सिंधिया ने इस संबंध में उनसे आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया था।

ये भी पढ़ें – VIDEO: राज्‍यसभा में हंगामा, कांग्रेस सांसद ने मेज पर चढ़ फेंकी रूल बुक, जमकर नारेबाजी

सिंधिया के इस पत्र को रेल मंत्री ने अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जवाब दिया कि ग्वालियर के रेलवे हॉकी स्टेडियम के जीर्णोद्धार का कार्य प्राथमिकता के साथ प्रारंभ करा दिया है।  अगले कुछ महीनों में ये पूरा हो जाएगा। अब उम्मीद  की जा रही है जल्दी ही ग्वालियर रेलवे हॉकी स्टेडियम का नया स्वरूप देखने को मिलेगा और नई एस्ट्रोटर्फ भी बिछेगी।

ये भी पढ़ें – चोरी की गाड़ियां बेचने के लिए खड़े दो वाहन चोर गिरफ्तार, 10 दो पहिया वाहन बरामद

गौरतलब है कि ग्वालियर का रेलवे हॉकी स्टेडियम हसरत कुरैशी, अरमान कुरैशी, शिवेंद्र चौधरी सहित ऐसे खिलाडी दे चुका है जो भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे हैं।  इसके अलावा कई खिलाडी आज भी ऐसे हैं जो इस मैदान पर खेलकर ग्वालियर और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊँचा कर चुके हैं।  उम्मीद की जा रही है नई एस्ट्रोटर्फ बिछ जाने के बाद  खिलाड़ियों को होने वाली परेशानियां दूर हो जाएँगी।

ये भी पढ़ें – Bhopal News: राजा भोज एयरपोर्ट पर बैग से मिले 15 जिन्दा कारतूस, यात्री गिरफ्तार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews