Gwalior News : बदलेगी पुराने तालाबों की रंगत, करोड़ों की लागत से होगा जीर्णोद्धार

Gwalior News : बदलेगी पुराने तालाबों की रंगत, करोड़ों की लागत से होगा जीर्णोद्धार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पुराने और प्राकृतिक जल स्रोतों को सहेजने की सरकार की परिकल्पना ग्वालियर में शीघ्र ही साकार रूप लेगी। शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने ग्वालियर जिले (Gwalior District)  के 8 पुराने जलाशयों के जीर्णोद्धार के लिए 6 करोड़ 27 लाख 57 हजार रुपये की राशि मंजूर की है। प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह (Bharat Singh Kushwah) के विशेष प्रयास से इन जलाशयों के जीर्णोद्धार के लिए सरकार ने इतनी बड़ी धनराशि मंजूर की है। ये जलाशय जिले के विधान सभा क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण के अंतर्गत स्थित हैं।

प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के विधायक  भारत सिंह कुशवाह (Bharat Singh Kushwah) ने बताया कि ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र में भूजल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से इन तालाबों के गहरीकरण और जीर्णोद्धार की क्षेत्रीय ग्रामीणजन लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। श्री कुशवाह ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से विशेष आग्रह कर उन्होंने इन तालाबों की मंजूरी दिलाई है। इन तालाबों का जीर्णोद्धार होने के बाद तालाबों के आसपास के हजारों किसान लाभान्वित होंगे। पेयजल स्त्रोतों का जल स्तर बढ़ने से जहाँ ग्रामीणों को पीने के लिए पानी मिलेगा वहीं मवेशी की भी पानी की समस्या भी हल होगी। साथ ही खेती की सिंचाई भी हो सकेगी।

ये भी पढ़ें – खटिया डाल कर वहीँ बैठ गए ऊर्जा मंत्री, सामने ही ठीक कराई बिजली समस्या

राजयमंत्री भारत सिंह कुशवाह (Bharat Singh Kushwah) ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है । कोरोनाकाल की विषम परिस्थितियों के बावजूद सरकार विकास कार्यों और किसानों के कल्याण से संबंधित योजनाओं को विशेष प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में इन तालाबों के जीर्णोद्धार को सरकार ने मंजूरी दी है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इन तालाबों का होगा जीर्णोद्धार

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भारत सिंह कुशवाह (Bharat Singh Kushwah) ने बताया कि जिन तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है उनमें 13 लाख 18 हजार की लागत से बहांगी खुर्द तालाब, 15 लाख से बड़ेरा तालाब, 19 लाख 27 हजार से टिहौली तालाब, 50 लाख 20 हजार से बिजौटी तालाब, 25 लाख 30 हजार से जखारा तालाब, 111 लाख 50 हजार से बिल्हारा तालाब, 165 लाख से पारसेन तालाब और 232 लाख 12 हजार रुपये की लागत से जलालपुर पिकअप बियर का जीर्णोद्धार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – Bank Holiday 2021: जुलाई में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें अपने जरुरी काम

ये भी पढ़ें – प्रियंका गांधी ने बेटी के जन्मदिन पर शेयर किया थ्रोबैक वीडियो, कही ये बात

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews