Gwalior में एक दिन में 756 नए कोरोना पॉजिटिव, कलेक्टर की ये अपील

Gwalior में एक दिन में 756 नए कोरोना पॉजिटिव, कलेक्टर की ये अपील

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों (Corona Positive Patient) की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर में मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच ग्वालियर में भी पॉजिटिव मरीज बढ़ रहे है। शनिवार को ग्वालियर में कोरोना ब्लास्ट हुआ। यहाँ 756 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इन्हें मिलाकर एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 3553 हो गई है।

ग्वालियर में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 4107 सेम्पलों की जाँच हुई जिसमें 756 नए मरीज निकले। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक्टिव माइक्रो कन्टेनमेंट क्षेत्रों की संख्या 100 हो गई है।

ये भी पढ़ें – सब्जी वाले और ठेला व्यवसाइयों को हॉकर्स जोन में भेजने पर छिड़ी जंग, कांग्रेस ने दिया धरना

उधर मरीजों की संख्या को देखते हुए कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने लोगों से अपील की है कि संक्रमण के इस दौर में किसी भी प्रकार की लापरवाही लोग न बरतें। अनावश्यक रूप से घर के बाहर न निकले और जरूरी हो तो मास्क पहनकर ही निकलें। भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाएं व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें।

ये भी पढ़ें – साऊथ अफ्रीका की हार के बाद विराट कोहली का बड़ा फैसला छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी

किसी भी व्यक्ति को कोविड का कोई लक्षण है तो वह तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराए। कलेक्टर ने यह भी अपील की है कि कोविड से बचने का सबसे सशक्त उपाय टीकाकरण है। जिन लोगों ने अभी-भी टीकाकरण नहीं कराया है वे टीकाकरण अवश्य कराएँ। इसके साथ ही 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं के टीकाकरण को भी गंभीरता से लें। नागरिक अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं।

ये भी पढ़ें – वैक्सीन लगाने गई टीम पर हमला करने वालों पर मामला दर्ज

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews