कार्रवाई : पांच लाख साठ हज़ार की कच्ची शराब जब्त और सामग्री नष्ट

कार्रवाई : पांच लाख साठ हज़ार की कच्ची शराब जब्त और सामग्री नष्ट

डबरा, सलिल श्रीवास्तव| जहरीली शराब से मुरैना (Morena) जिले में हुई मौत के बाद प्रशासनिक अमला हरकत हरकत में आ गया है| ग्वालियर (Gwalior) जिले में लगातार कच्ची शराब पर कार्यवाही जारी है| आज फिर आबकारी और पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए लगभग पाँच लाख साठ हज़ार की कच्ची शराब और सामग्री जप्त और नष्ट की।

पिछोर थाना प्रभारी रमेश शाक्य एवं आबकारी उप निरीक्षक आमीन खान के नेतृत्व मे ग्राम चिरूली टेकनपुर हाइवे के पास कंजरो के डेरे पर, कोसा, मिलघन पर कार्रवाई की गई| जिसमें लगभग 300 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई एवं 10000 किलो गुड लहान जप्त किया गया | जिसकी कुल अनुमानित कीमत पाँच लाख साठ हज़ार रुपए आंकी गई है|

उक्त गुड लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया एवं कुल 7 अज्ञात प्रकरण कायम किए गए, जिसमे एक प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी एक्ट अधिनियम 1915 की धारा 49A के तहत पंजीबद्ध किया गया है इस कार्यवाही में प्रधान आबकारी आरक्षक सुरेश सरल, बलबीर प्रसाद कटारे,रणवीर , रवि बघेल, भरत सिंह , रोशन लाल नरबरिया थाना पिछोर आरिफ खान राकेश ,ऋषि ,गौरव ,आनंद यादव, नीरज शर्मा, देवेंद्र ,निशा पुरोहित ,कविता रावत ,लाल सिंह महेश आरक्षक एवं 14 वी बटालियन डबरा के प्रधान आरक्षक देशराज, दिनेश, सोनवीर, अंकित आरक्षकों की सराहनीय भूमिका रही|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews