टोल टैक्स मांगने पर दबंगों ने की फायरिंग, बाल बाल बचे कर्मचारी, धारा 307 का मुकदमा दर्ज

टोल टैक्स मांगने पर दबंगों ने की फायरिंग, बाल बाल बचे कर्मचारी, धारा 307 का मुकदमा दर्ज

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर भिंड जिले की सीमा पर स्थित बरेठा टोल प्लाजा (toll tax plaza firing) पर बीती रात टोल टैक्स मांगने से कार सवार युवक इतने आक्रोशित हो गए कि उन्होंने फायरिंग कर दी, अचानक चली गोली से वहां मौजूद कर्मचारी बाल बाल बच गये। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 12:30 बजे कुछ युवक एक सफारी गाड़ी में भिंड से ग्वालियर (Gwalior News) की तरफ आ रहे थे।  बरेठा टोल प्लाजा पर उन्हें कर्मचारियों ने टैक्स के लिए रोका तो वे आक्रोशित हो गए और एक गाड़ी आगे बढ़ा दी।कर्मचारियों ने जब रोकने की कोशिश की तो थोड़ी आगे ले जाकर उन्होंने गाड़ी रोकी और फिर ड्राइविंग सीट पर बैठा  युवक उतरकर टोल टैक्स काउंटर के नजदीक आया उसने बूम बैरियर हटाकर अपनी दूसरी गाड़ी निकलवाई, कर्मचारी रोकने लगे तो उसे बंदूक से फायर कर दिया।

ये भी पढ़ें – Amitabh Bachchan Birthday : महानायक को कुछ अलग अंदाज में बधाई दी MP के सीएम शिवराज ने

अचानक चली गोली से कर्मचारी बाल बाल बच गए और दहशत में आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से निकल गए, टोल प्लाजा कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। महाराजपुरा सर्किल के सीएसपी रवि भदौरिया ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि फायरिंग करने वाली आरोपी की पहचान हो गई है।  आरोपी अर्जुन उर्फ़ अन्नू तोमर निवासी गोहद जिला भिंड है उसके और कार में मौजूद उसके साथियों के खिलाफ महाराजपुरा थाने में धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्दी ही आरोपियों की गिरफ़्तारी होगी।

ये भी पढ़ें –  Indian Railways Update : आज रद्द रहेंगी 134 ट्रेन, यहां देखें IRCTC की लिस्ट

[dgv_vimeo_video id=”759053459″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews