नारकोटिक्स का बड़ा एक्शन, ट्रक में छिपाकर जा रहा 2500 किलो डोडा चूरा पकड़ा

नारकोटिक्स का बड़ा एक्शन, ट्रक में छिपाकर जा रहा 2500 किलो डोडा चूरा पकड़ा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ग्वालियर (Central Bureau of Narcotics Gwalior) ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में डोडा चूरा बरामद किया। बरामद डोडा चूरा की कीमत एक करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। नारकोटिक्स ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

उप नारकोटिक्स आयुक्त हेमंत हिंगोनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि झारखण्ड से राजस्थान की तरफ भारी मात्रा में डोडा चूरा ग्वालियर (Gwalior News) से पास होने वाला है। सूचना के बाद विभाग की टीम तय स्थान पर खड़ी हो गई, चितौरा रोड पर राजस्थान नंबर का एक ट्रक आता दिखाई दिया। उसे रोककर जब तलाशी ली गई तो उसमें मुरमुरे के बोरों के नीचे छिपाकर रखे डोडा चूरा के बोरे मिले।

ये भी पढ़ें – CM की बड़ी घोषणा, कर्मचारियों को मिलेगा लाभ, मानदेय में 6234 रूपए की वृद्धि, वेतन में बढ़कर आएगी राशि

नारकोटिक्स (Narcotics Action) की टीम ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 116 बोरे डोडा चूरा के मिले जिसमें 2500 किलो डोडा चूरा था। बरामद डोडा चूरा की कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। नारकोटिक्स गिरफ्तार ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”714769391″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews