
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) के अधिकारियों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। खास बात ये है कि ये लापरवाही महापौर और उनकी कैबिनेट यानि MIC की पहली बैठक में हुई। इस मामले में महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने नाराजगी जताई है।
नगर निगम के बाल भवन कार्यालय के सभागार में आज गुरुवार को मेयर इन काउंसिल यानि MIC अर्थात महापौर की कैबिनेट की पहली बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में महापौर डॉ शोभा सिकरवार और MIC सदस्य सहित कमिश्नर किशोर कन्याल शामिल थे।
यह भी पढ़े…Guna : दहशत फैलाने स्कूल में हथियार लेकर घुसे शराबी ने मचाया उत्पात, की जमकर तोड़फोड़

बैठक के दौरान एक बड़ी लापरवाही का खुलासा तब हुआ जब वहाँ रखी गई पानी की बोतल से सदस्यों और महापौर ने पानी पिया। जब पानी का स्वाद खराब लगा और उसमें स्मैल महसूस हुई तो वहाँ मौजूद सभी ने बोतल की डेट देखी जो तीन महीने पहले ही एक्सपायर हो चुकी थी।
[dgv_vimeo_video id=”745499313″]
यह भी पढ़े…कमरे में फंदे पर लटकी मिली मां-बेटी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
यानि महापौर की अध्यक्षा में आयोजित हुई MIC की पहली ही बैठक में नगर निगम के अधिकारियों ने जून में एक्सपायर हुई पानी सर्व किया गया। खुलासा होते ही सबने नाराजी जताई। महापौर शोभा सिकरवार ने भी कार्रवाई के निर्देश दिए, कमिश्नर किशोर कन्याल ने कहा ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, जिस दुकान से ये पानी की बोतल सप्लाई हुई है उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जायेगा।
[dgv_vimeo_video id=”745499432″]
