BJP जिला अध्यक्ष की निर्वाचन आयोग में शिकायत, बायोडाटा के साथ पैसे मांगने का आरोप, वीडियो वायरल

BJP जिला अध्यक्ष की निर्वाचन आयोग में शिकायत, बायोडाटा के साथ पैसे मांगने का आरोप, वीडियो वायरल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी (Gwalior BJP District President Kamal Makhijani) की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं , कथित तौर पर शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद एक और वीडियो वायरल (Video of Gwalior BJP District President Kamal Makhijani goes viral) हो रहा है जिसमें जिला अध्यक्ष दावेदारों से बायोडाटा के साथ 10,000 रुपये मांगते दिखाई दे रहे हैं, वे ये भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें 4 करोड़ का टारगेट मिला है। कांग्रेस ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग में की है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर के उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा (District Congress Committee Gwalior Vice President Rajkumar Sharma) ने मप्र राज्य निर्वाचन आयुक्त को एक शिकायती आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी के एक वायरल वीडियो की शिकायत राज्य निर्वाचन आयुक्त से की है। कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा का आरोप है कि BJP जिला अध्यक्ष दावेदारों से 10 – 10 हजार रुपये बायोडाटा के साथ में मांग रहे हैं , ये आचार संहिता का उल्लंघन है और आर्थिक अपराध की श्रेणी में आता है।

ये भी पढ़ें – ये है Aishwarya Rai की अधूरी ख्वाहिश, आसमान को देखते हुए मांगी दुआ

कांग्रेस नेता ने वायरल वीडियो निर्वाचन आयोग को भेजा है और भाजपा जिला अध्यक्ष पर कार्यवाही की मांग की है।  अपने पत्र में राजकुमार शर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी की शिकायत भी की है, कांग्रेस नेता ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने कोई एक्शन नहीं लिया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी की चमक कमजोर, सोना लुढ़का , जान लें ताजा भाव

आपको बता दें कि भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी का एक वीडियो सोशल मीडिया परवायरल हो रहा है जिसमें वे दावेदारों से बायोडाटा ले रहे हैं और राशि की बात कर रहे हैं , उनके पास बैठे एक व्यक्ति के हाथ में पैसे भी दिखाई दे रहे हैं। जिला अध्यक्ष कह रहे रहे हैं कि वे 17 साल से दे रहे हैं, जिले को 4 करोड़ का टारगेट मिला है।

ये भी पढ़ें – भोपाल : जनता ने नही,हनुमान ने चुना अपना जनप्रतिनिधि

वायरल वीडियो के बारे में जब सांसद विवेक नारायण शेजवलकर से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ये समर्पण निधि है और कार्यकर्ता की स्वेच्छा पर है, उन्होंने कांग्रेस की शिकायत का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के भरोसे चलने वाली पार्टी है कांग्रेस में तो ऐसा कोई कॉन्सेप्ट ही नहीं, वहां पार्टी समर्पण जैसी कोई बात ही नहीं है, भाजपा समर्पण निधि लेती है।

[dgv_vimeo_video id=”718986692″]

[dgv_vimeo_video id=”718987724″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews