
डबरा,सलिल श्रीवास्तव। जिले में पहली बार राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा बालिकाओं के लिए 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक स्टेडियम ग्राउंड में आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अनुराधा दुबे नेशनल लाठी रेफरी और जूडो कराटे की प्रशिक्षक ममता साहू द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इस शिविर में लगभग 700 बालिकाओं ने हिस्सा लिया है। समिति की अंजली भार्गव का कहना है कि यह आयोजन २5 दिसम्बर से इसलिये किया गया इस दिन हम हिंदू तुलसी विवाह का आयोजन करते हैं और हमारे बच्चों को इसे ही नया वर्ष मानकर अपने जीवन की शुरुआत करनी चाहिये साथ ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चियों को आत्मनिर्भर भी बनाना है।
वहीं इस समिति की सदस्या एवं मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की प्रांतीय उपाध्यक्ष ममता राठौर ने प्रशासन की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं सदस्य ने आरोप लगाए हैं कि हमारे कार्यक्रम को कुछ असामाजिक तत्व फैल करने के मंसूबे से रात के समय हमारे सामान कि तोड़ा फोड़ करते हैं इसकी सूचना कई बार हमने थाने में और एसडीएम कार्यालय में भी दी है इसके बावजूद भी प्रशासन की ओर से कोई भी सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है जिसके कारण हम बालिकाओं को अपने स्तर पर सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”660406550″]
यह भी पढ़े… आईपीएस अफसरों की डीपीसी 3 दिन के लिए और टली
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जूही गुप्ता, राष्ट्र सेविका समिति की कार्यवाहिका अंजलि भार्गव, मध्य प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रांतीय उपाध्यक्ष ममता राठौर, सहित अन्य राष्ट्र सेविका समिति के सदस्य मौजूद रहे।
