नशे में धुत कांग्रेस विधायक बाबू जण्डेल ने भगवान शिव को गाली दी, हिंदू महासभा ने जलाया पुतला, निष्कासन की मांग

हिन्दू महासभा ने मांग की कि कांग्रेस विधायक बाबू जण्डेल को अपने कृत्य पर माफ़ी मांगनी चाहिए, डॉ जयवीर भारद्वाज ने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की है कि विधायक बाबू जण्डेल को पार्टी से निष्कासित किया जाये।
Hindu Mahasabha burnt Babu Jandel effigy

Gwalior News : विधानसभा उप चुनाव से पहले श्योपुर जिले की श्योपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बाबू जण्डेल का भगवान शिव को गाली देता वीडियो वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में कांग्रेस विधायक नशे में धुत दिखाई दे रहे हैं और किसी से बात करते हुए भोलेनाथ को गाली दे रहे हैं।

वीडियो वायरल होते ही हिंदूवादी संगठन भड़क गए हैं, ग्वालियर में हिन्दू महासभा ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है, हिन्दू महासभा ने बाबू जण्डेल का विरोध करते हुए उसका पुतला जलाया, हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि हिन्दू अपने भगवान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।

हिंदू महासभा ने Congress MLA बाबू जण्डेल का जलाया पुतला

हिन्दू महासभा ने मांग की कि कांग्रेस विधायक बाबू जण्डेल को अपने कृत्य पर माफ़ी मांगनी चाहिए, डॉ जयवीर भारद्वाज ने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की है कि विधायक बाबू जण्डेल को पार्टी से निष्कासित किया जाये, उधर भारतीय जनता पार्टी ने भी कांग्रेस विधायक बाबू जण्डेल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

श्योपुर जिले की विजयपुर सीट पर होना है By-election

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में जिन दो सीटों पर उप चुनाव होने हैं उनमें से एक सीट श्योपुर जिले की विजयपुर सीट है और कांग्रेस के दिग्गज नेता इस समय श्योपुर में ही मौजूद है, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित अन्य वरिष्ठ नेता लगातार श्योपुर के दौरे पर हैं ऐसे में उनकी पार्टी के ही विधायक द्वारा भगवान शिव को गाली देने के वीडियो सामने आने के बाद बवाल मचा हुआ है।

[dgv_vimeo_video id=”1020537579″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews