पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का तंज, “राहुल गांधी जितना बोलते हैं कांग्रेस के लिए समस्या पैदा करते हैं”

MP Election 2023

MP Election 2023 : मप्र विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान तेजी पकड़ रहा है, आज ग्वालियर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया कि मप्र में भाजपा की निर्णायक विजय होगी और हमारी पार्टी ही सरकार बनाएगी, उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी कहीं भी जाएँ इससे कोई फर्क नहीं पड़ता वो क्या बोलेंगे इससे फर्क पड़ेगा और जितना बोलेंगे उतना कांग्रेस के लिए समस्या पैदा करेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री का दावा मप्र में भाजपा की निर्णायक जीत होगी 

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय कानून एवं आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है, जनता जानती है कि कैसे ये राज्य बीमारू से विकसित बन रहा है, भाजपा सरकार ने इसे आज देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा कर दिया है, उन्होंने कहा कि मप्र आईटी का एक बड़ा हब बना रहा है, यहाँ हुए विकास के बाद मैं कह सकता हूँ कि भाजपा की निर्णायक विजय होगी और हमारी सरकार बनेगी।

रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना 

मप्र में राहुल गांधी की यात्रा के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल कहीं भी जायें कहाँ रोक है ? वो क्या बोलेंगे इस पर सवाल है , राहुल गांधी जितना बोलते हैं उतना कांग्रेस के लिए समस्या पैदा करते हैं, मप्र में दिग्विजय और कमलनाथ की जोड़ी के सवाल पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दोनों के बीच कपड़ा फाड़ प्रतिस्पर्धा चल रही है ये तो मीडिया पर है और ये भारत की राजनीति में नई गिरावट है।

उमा भारती की उपेक्षा के सवाल को टाल गए रविशंकर प्रसाद 

वरिष्ठ नेता ने उमा भारती की मप्र में उपेक्षा से जुड़े सवाल को टाल दिया रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं उमा जी के साथ राज्यमंत्री रहा हूँ वो बहुत वरिष्ठ है , मैं उन पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता, इस बार मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करने और शिवराज का नाम पांचवी सूची में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नाम किसी भी सूची में हो इससे फर्क नहीं पड़ता , हमारे यहाँ पार्टी नेतृत्व तय करता है कि किसे मुख्यमंत्री बनना है मैं ये विश्वास दिलाता हूँ कि बहुत योग्य व्यक्ति ही मप्र का मुख्यमंत्री बनेगा।

[dgv_vimeo_video id=”880099482″]

[dgv_vimeo_video id=”880099619″]

[dgv_vimeo_video id=”880099751″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews