ऑटो चालक को दिल दे बैठी छात्रा, शादी की कसमें खाई, लेकिन मिला धोखा, आरोपी गिरफ्तार

धोखा मिलने के बाद छात्रा पुलिस के पास पहुंच गई उसने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया जिसके बाद हजीरा थाना पुलिस ने तत्काल दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Police Station Hazira Gwalior

Gwalior News : ग्वालियर में प्यार, दोस्ती, कसमे वादे और धोखे का एक मामला सामने आया है, मामला पुलिस के पास तक पहुंच गया, पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला एक कोचिंग जाने वाली नव युवती और ऑटो चालक के प्रेम प्रसंग का है, जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय लड़की रोज जिस ऑटो से कोचिंग जाती थी उसके चालक से उसे मुहब्बत हो गई दोनों एक दूसरे को दिल बैठे, दरअसल मामला 2023 में शुरु हुआ, मुरार क्षेत्र में रहने वाली लड़की कोचिंग जाने के लिए एक ऑटो का उपयोग करती थी ऑटो चार शहर का नाका पर रहने वाला सुन्दर बाथम चलाता था।

जिस ऑटो से कोचिंग जाती थी उसके चालक को दिल दे बैठी छात्रा 

कुछ दिनों में छात्रा और ऑटो चालक के बीच बातचीत होने लगी दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और फिर प्यार का इजहार दोनों ने कर दिया, दोनों ने एक दूसरे को अपना नम्बर एक्सचेंज किया और बातचीत होने लगी इस बीच दोनों ने शादी की बातें शुरू कर दी, ऑटो चालक ने उसे भरोसा दिलाया कि वो उससे शादी करेगा, छात्रा ने भी भरोसा कर लिया।

भरोसे का फायदा उठाकर लड़की का शारीरिक शोषक 

एक दिन इसी भरोसे का फायदा उठाकर ऑटो चालक सुन्दर उस छात्रा को चार शहर का नाका क्षेत्र में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया, लड़की से विरोध किया तो बोला हम शादी करने वाले हैं तो इसमें क्या हर्ज है, उसने छात्रा के भरोसे का फायदा उठाकर कई बार दुष्कर्म किया और जब लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया।

आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार 

धोखा मिलने के बाद छात्रा पुलिस के पास पहुंच गई उसने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया जिसके बाद हजीरा थाना पुलिस ने तत्काल दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

[dgv_vimeo_video id=”1045954520″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews